पुलिस ने अवैध रुप से सट्टा करने वालो के विरुद्ध की कार्यवाही
रतलाम- (Ratlam) शहर के माणकचौक थाना पर अवैध रुप से सट्टा करने वालो के विरुद्ध कार्यवाही की है।
रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के द्वारा अवैध रुप से सट्टा करने वालो के विरुद्ध कार्यवाही कर अंकुश लगाने के लिए सभी थानो को निर्देशित किया गया है। जिसके अंन्तर्गत पुलिस अधीक्षक के निर्देशन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा व नगर पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र घनघोरिया के मार्ग दर्शन मे माणक चौक थाना प्रभारी उप निरीक्षक अनुराग यादव के नेतृत्व में टीम गठित की गयी थी।
उनि.अनुराग यादव के नेतृत्व मे गठित टीम को मुखबीर द्वारा सुचना मिली कि लोहार रोड एक व्यक्ति अपने मोबाईल फोन पर आईडी से आईपीएल मेच का सट्टा कर अवैध लाभ कमा रहा है। मुखबिर के बताए स्थान पर तुरंत दबिश दी गयी जहा आरोपी तुषार पिता अजय मित्तल उम्र 25 साल निवासी सी 72 दीनदयाल नगर रतलाम को अपने एप्पल मोबाईल पर ZEE999 की सट्टा आईडी पर Indian Premier League 2025 के Gujarat Titans vs Sunrisers Hyderabad का सट्टा करते पकड़ा जिसके पास से सट्टा मे प्रयुक्त सामग्री एक apple IPHONE 15 कम्पनी का काले रंग का मोबाईल किमती 50,000 रुपये, जप्त किया। आरोपी के मोबाइल में मिली सट्टा ऐप एवं आई डी के बारे में पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा उक्त सट्टा आईडी आधीश वाघमारे नामक व्यक्ति से लेना बताया। आरोपीगणों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 288/25 धारा 4 (क) पब्लिक गेम्बलिंग एक्ट का पंजिबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। साथी आरोपी आधीश वाघमारे की तलाश जारी है।




