गौ-रक्षा विभाग व हिन्दू सेना ने एसडीएम अनिल भाना को राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
रतलाम- (Ratlam) पाकिस्तान के आतंकियो के विरोध में धरना-प्रदर्शन व आंदोलन कर राष्ट्रपति के नाम एसडीएम अनिल भाना को जिला कलेक्टर कार्यालय परिसर में ज्ञापन सौंपा।
शुक्रवार को ज्ञापन सौंपते कहा कि पहलगांव में जिस तरीके से हिन्दूओं से अपना धर्म, नाम व जाति पुछकर सिर में गोली मारकर उनकी निर्ममता से हत्या की गई थी। वह बहुत दुखनीय घटना है। जिस पर समस्त हिन्दू समाज इस घटना से आहत हैं। इसी को लेकर राष्ट्रिय गौ रक्षा विभाग और विशाल हिन्दू सेना के राष्ट्रीय पदाधिकारीयों की उपस्थिती में ज्ञापन सौंपा गया। वही राष्ट्रिय अध्यक्ष भंवर सिंह चौधरी ने कहा की हम अब हिन्दूओ पर अत्याचार नहीं सहेगे।
इसी दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. भंवर सिंह चौधरी, विशाल हिन्दू सेना की राष्ट्रिय अध्यक्ष शितल ठाकुर, महीला राष्ट्रिय अध्यक्ष शितल सिंह चौहान, संत सभा की राष्ट्रिय अध्यक्ष भारती यादव, प्रदेश प्रभारी मोहनलाल पाटीदार, प्रदेश अध्यक्ष काजल पाटीदार, तहसील अध्यक्ष सारीका जैन, जिला अध्यक्ष यश आचार्य व बड़ी संख्या में हिन्दू वाही नेताओं ने अपना विरोध जाहिर किया।पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए और भारत माता की जयकारो के नारे लगाए गए।




