सैलाना नगर में होली पर्व पर शाम होते ही बाजारों में युवाओं पर चढ़ा होली का रंग

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सैलाना नगर में होली पर्व पर शाम होते ही बाजारों में युवाओं पर चढ़ा होली का रंग

बाजार करने आए दूल्हे सहित दूल्हे के मित्रों ने खेली होली

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम- (Ratlam) रंगों के पर्व होली पर जैसे-जैसे दिन ढलता गया, वैसे-वैसे नगर के बाजारों में रौनक बढ़ती गई। शाम होते ही युवाओं पर होली का रंग और अधिक चढ़ गया। रंग-गुलाल से सराबोर युवक-युवतियां टोलियों में मुख्य बाजार, बस स्टैंड और प्रमुख मार्गों पर घूमते नजर आए।

बाजार में टोली बनाकर घुम रहे युवाओं ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली पर्व की शुभकामनाएं दीं। कई स्थानों पर मित्रों की टोलियों ने सेल्फी लेकर इस पल को यादगार बनाया। दुकानों के बाहर भी रंगों की बौछार और हंसी-ठिठोली का माहौल बना रहा। शाम के समय बाजारों में मिठाई, नमकीन और ठंडाई की दुकानों पर भी भीड़ देखी गई। परिवार सहित लोग खरीदारी करने पहुंचे और एक-दूसरे को होली की बधाई दी।

दिनभर पुलिस प्रशासन रहा अलर्ट-

सैलाना थाना प्रभारी पिंकी आकाश ने बताया कि होली पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन भी दिनभर सतर्क रहा और मुख्य चौराहों से पुलिसकर्मी पुलिस के वाहन से नगर में गश्त करता रहा। होली की शाम नगर में उल्लास, उमंग और भाईचारे के साथ हर्षोल्लास पूर्वक मनाई गई।

बाजार करने आए दूल्हे सहित दूल्हे के मित्रों ने खेली होली-

सैलाना नगर में रंगों के पर्व होली पर उस समय अनोखा नजारा देखने को मिला, जब शादी की तैयारियों के लिए बाजार करने आए एक दूल्हे और उसके मित्रों ने जमकर होली खेली। दूल्हा अपने दोस्तों के साथ खरीदारी के लिए नगर पहुंचा था, लेकिन बाजार की रौनक और रंगों के माहौल को देख वे खुद को रोक नहीं पाए। दोस्तों ने पहले दूल्हे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं, फिर देखते ही देखते पूरी टोली रंगों में सराबोर हो गई। ढोल की थाप और होली गीतों पर दूल्हा भी झूमता नजर आया। राहगीरों और दुकानदारों ने भी इस दृश्य का आनंद लिया और दूल्हे को शुभकामनाएं दीं।बाजार में मौजूद लोगों ने इस पल को अपने मोबाइल कैमरों में कैद किया। कुछ देर तक हंसी-ठिठोली और रंगों की बौछार का दौर चलता रहा। बाद में दूल्हा और उसके मित्रों ने खरीदारी पूरी की और सभी को होली की बधाई देते हुए रवाना हुए। होली के इस रंगीन माहौल ने बाजार में उत्साह और उमंग को दोगुना कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *