सैलाना नगर में जगह-जगह हुआ होलिका दहन, डीजे की थाप पर खुब थिरके युवा


ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम- (Ratlam) जिले के सैलाना नगर में सोमवार रात्रि मे होलिका दहन का पर्व हर्षोल्लास के साथ दहन हुआ। नगर सहित आस-पास ग्रामीण अंचलों में विभिन्न जगहों पर होलीका दहन किया गया। होलीका दहन के बाद युवाओं ने एक-दूसरे पर खुब रंग- गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं देकर डीजे की थाप पर थिरकते नजर आए।
होली दहन के दौरान लोगों ने गेहूं की बालीयां व नारियल सेक कर खाया। ऐसी मान्यता है कि होली दहन के समय उसकी अग्नि में गेहूं, चने, नारियल को सेकी हुई खाने से दांत का दर्द साल भर तक नहीं होता। इसी आशय के चलते कई होलिका दहन स्थानों पर बालिया सेक कर खाई।




