रतलाम एसपी के निर्देशन पर जिले के सभी थानों पर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

रतलाम एसपी के निर्देशन पर जिले के सभी थानों पर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न

3/Mar/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam,mp)- आगामी त्योहारों के दृष्टिगत रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन पर रतलाम जिले के सभी थानों पर शांति समिति की बैठक संपन्न हुई कि गई।

रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा आगामी होली, धुलेंडी, रंगपंचमी, रमजान, ईद आदि के दृष्टिगत जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों थाना प्रभारियों को विशेष सतर्कता बरतने, सामाजिक सौहार्द एवं शांतिपूर्वक त्यौहार संपन्न करवाए जाने के लिए क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, शांति समिति के सदस्यों, ग्राम/नगर रक्षा समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर संवाद करने के लिए निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा के मार्ग दर्शन में सभी सीएसपी/एसडीओपी के नेतृत्व में संबंधित थाना प्रभारियों द्वारा थाना क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, ग्राम/नगर रक्षा समिति सदस्यों के साथ बैठक लेकर आगामी त्योहारों को शांतिपूर्वक संपन्न कराए जाने के लिए आवश्यक सुझावों पर चर्चा की गई।

सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी स्टेशन रोड स्वराज डाबी द्वारा थाना क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों एवं शांति समिति सदस्यों के साथ आगामी त्योहारों को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाने के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया। 

सैलाना थाना परिसर में सैलाना एसडीओपी नीलम बघेल एवं थाना प्रभारी सुरेंद्र गडरिया द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों के साथ बैठक लेकर आगामी त्योहारों के संबंध में महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। अधिकारियों द्वारा आम जन से त्यौहारों को सामाजिक सौहार्द के साथ मनाने, किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और भड़काऊ पोस्ट नहीं करने के संबंध में लोगों को जागरूक किया गया। जिले के सभी थाना एवं चौकियों पर संबंधित एसडीओपी/सीएसपी एवं थाना चौकी प्रभारियों द्वारा शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *