माणकचौक पुलिस ने चाकूबाजी की घटना के फरार ईनामी अपराधी को किया गिरफ्तार
3/Mar/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (Ratlam,mp)- शहर का माणकचौक पुलिस ने मालीकुआ क्षेत्र में हुई चाकूबाजी की घटना के एक ओर फरार ईनामी अपराधी को गिरफ्तार किया है।
रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमीत कुमार के निदेशन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा व नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरीया के मार्ग दर्शन मे माणक चौक थाना प्रभारी उप निरीक्षक अनुराग यादव के नेतृत्व में टीम गठित की गयी थी। बीते 16 दिसंबर 2024 को शाम 7 बजे मालीकुआ क्षेत्र मे आरोपीगणो द्वारा मोबाईल चलाते हुए बीच सडक पर कार चला रहा था। जिसे साईड मे चलाने की बात को लेकर हुए विवाद मे आरोपीगण भोला पाटीदार एवं उसके साथीयो द्वारा फरियादी एवं उसके साथीयो के साथ चाकू से प्राणघातक हमला कर गंभीर चोट पहूंचाई गयी थी। फरियादी की रिपोर्ट पर माणक चौक थाने पर अपराध.क्.674/24 धारा 296,1 15(2), 118(1), 1 09(1), 351(2), 3(5) BNS का पंजीबद्ध का विवेचना मे लिया गया था।
आरोपी विष्णु उर्फ काला पिता आनंद टॉक घटना के दिन से फरार चल रहा था। घटना की गंभीरता को देखते हुए फरार आरोपी विष्णु उर्फ काला पिता आनंद टॉक की गिरफ्तारी के लिए इनाम घोषित किया गया था।जोकी सोमवार को माणकचौक थाना प्रभारी एवं टीम द्वारा फरार आरोपी विणु उफ काला पिता आनंद टॉक मानस भवन त्रवेणी रोड से गिरफ्तार किया गया है।




