रतलाम एसपी ने समता परिसर में आम जन से किया संवाद

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

रतलाम एसपी ने समता परिसर में आम जन से किया संवाद

3/Mar/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam,mp)- रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने सामुदायिक पुलिसिंग अंतर्गत आम जनता से सीधे संवाद कर लोगों की समस्याओं और सुझाव जानने के उद्देश्य से रविवार को शाम थाना स्टेशन रोड अंतर्गत समता परिसर के लोगो के साथ आम जन से संवाद करने पहुंचे।

पुलिस अधीक्षक द्वारा लोगो से समस्याएं जानी। आम जन द्वारा मुख्य रूप से कॉलोनी के मुख्य मार्ग पर असामाजिक तत्व अनावश्यक बैठे रहते है रात्रि में कई जगह पर स्ट्रीट लाइट बंद होने से अंधेरे में अनावश्यक लोग बैठे रहते है। पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर स्टेशन रोड थाना प्रभारी स्वराज डाबी को क्षेत्र में अनावश्यक घूमने वाले असामाजिक तत्वों पर कारवाई करने क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने, आने जाने वाले संदिग्ध लोगों, संदिग्ध फेरी वाले आदि की प्रॉपर चेकिंग करने, नगर निगम व संबंधित विभाग से समन्यव स्थापित कर स्ट्रीट लाइट लगाने के के निर्देश प्रदान किए गए। 

साथ ही पुलिस अधीक्षक द्वारा आम जन से आगामी त्योहारों को शांतिपूर्वक मनाने, किसी भी प्रकार की अवैधानिक गतिविधि पर पुलिस को जानकारी देने, सुरक्षा के दृष्टिगत अपने घर, दुकान या कॉलोनी के मुख्य मार्ग पर जनसहयोग से सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *