जनसुनवाई में 74 आवेदन पर हुई सुनवाई

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

जनसुनवाई में 74 आवेदन पर हुई सुनवाई

रतलाम- (Ratlam) जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई में कलेक्टर राजेश बाथम एवं अपर कलेक्टर डा. शालिनी श्रीवास्तव ने आवेदकों से आवेदन प्राप्त किये। जनसुनवाई में 74 आवेदन प्राप्त हुए। निराकरण योग्य आवेदनों का मौके पर ही उपस्थित विभागीय अधिकारियों से निराकरण करवाया गया एवं शेष आवेदनों का समय सीमा में निराकरण करने के लिए संबंधित विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया गया।

जनसुनवाई में किशोरदास पिता नाथुदास बैरागी निवासी ग्राम रणायरा तहसील पिपलोदा ने भूमि पर अन्य व्यक्तियों द्वारा दादागिरी व बलपूर्वक मकान निर्माण करने व मना करने पर लड़ाई करने के संबंध में आवेदन दिया उचित कार्यवाही हेतु एसडीओ जावरा को निर्देशित किया गया। धन्नापुरी पिता भेरू पुरी निवासी नाई गली धामनोद ने आवेदन दिया कि कृषि भूमि का रिकार्ड व नामांतरण पंजी के लिए कार्यालयो में चक्कर लगवाए जा रहे है दस्तावेज प्राप्त नहीं हो रहे, तहसीलदार रतलाम ग्रामीण को निराकरण के लिए निर्देश दिए गए। बाबुलाल पिता लालजी राम सांखला निवासी रत्नेश्वर ने आवेदन देकर बताया कि उनका भरण पोषण करने वाला कोई नही है गरीबी रेखा का राशन कार्ड नही है, जिससे उन्हे शासन की योजनाओ का लाभ प्राप्त नही हो रहा है, कलेक्टर ने एसडीएम रतलाम ग्रामीण को निराकरण के लिए निर्देशित किया।

इसी तरह ओमप्रकाश पिता मनोहर सिंह पंवार निवासी दिलीप मार्ग सैलाना ने आवेदन दिया कि भूमि नामांतरण करवाने के लिए आवेदन शुल्क तथा नामांतरण शुल्क 21 माह पहले ही करवा दिया है। लेकिन अभी तक नामांतरण नही हो पाया है, कार्यावाही हेतु संबंधित तहसीलदार को निर्देश दिए गए।

रामलाल पिता किशनलाल निवासी मावता ने आवेदन दिया कि प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवास योजना की सूची में हमेशा ही नाम नही आता है, कच्चे मकान में रह रहे है। जो कभी भी गिर सकता है, कार्यावाही के लिए जनपद सीईओ पिपलोदा को निर्देश दिए। बद्दा पिता गलिया निवासी धामनिया ने आवेदन दिया कि उनकी कृषि भूमि पर अन्य व्यक्ति द्वारा कब्जा कर लिया गया है, पटवारी द्वारा रजिस्टी भी करवा दी है, थाने में आवेदन दिया लेकिन सुनवाई नही हो रही है, तहसीलदार रावटी को कार्यवाही के लिए निर्देशित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *