पुलिस ने लालबाग कालोनी में चैन स्नेचिंग की घटना का किया खुलासा
रतलाम- (Ratlam) औद्योगिक क्षैत्र थाना पुलिस ने लालबाग कालोनी में चैन स्नेचिंग की घटना का दो दिन में खुलासा किया है। पुलिस ने 2 आरोपीयों को गिरफ्तार कर सोने का पेण्डल व मोटर सायकिल की जप्ती कि है।
बीते 1 जुन रविवार को फरियादी गीताबाई पति शम्भुलाल सीनमजी उम्र 75 साल निवासी मकान नम्बर 7 अष्ठ विनायक कालोनी रतलाम ने रिपोर्ट किया कि 31 मई शनिवार को मैं शाम करीबन 07.30 बजे अपने घर से टहलती हुई लालबाग गेट के पास बगीचे तरफ टहलने गयी थी। बगीचे के पास एक मोटर साईकिल पर दो व्यक्ति थे।
जिनमे से एक व्यक्ति मेरे पास आया और मुझसे लालबाग तरफ जाने वाले रास्ते के बारे मे पुछने लगा। मैने उसको लालबाग के गेट तरफ इशारा करते हुए बताया तो वह व्यक्ति मेरे पास नही सुनने का बहाना कर आया और मेरे गले पर हाथ से झपट्टा मारा व मेरा सोने का मंगलसुत्र झपट लिया और मोटरसाईकिल पर बैठकर दोनो व्यक्ति मौके से भाग गये। जिस पर थाना औद्योगिक क्षैत्र रतलाम पर अपराध क्रमांक – 421/2025 धारा 304(2) BNS का पंजीबद्ध किया गया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए घटना की गंभीरता को देखते हुए रतलाम जिला पुलिस अमित कुमार के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा, नगर पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र घनघोरिया के मार्ग दर्शन में तथा थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र रतलाम निरीक्षक मुनेन्द्र गौतम के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।
पुलिस टीम घटना के पश्चात् से लगातार लागबाग कालोनी व आस-पास रतलाम शहर में लगे करीबन 50 सीसीटीवी के फुटेज चेक किए गये तथा विश्वसनीय मुखबीर को अज्ञात आरोपियों की पतारसी व पुलिस टीम को सिविल ड्रेस में पताशी लगाया गया। घटना स्थल के मिले फुटेज तथा संदेही चन्दन बोरासी तथा चन्द्र शेखर पाटीदार की मुखबीर द्वारा सूचना दी गई कि व दोनो संदेही मोटर सायकिल से कही जाने वाले है तथा खदान के पास बंजली बायपास पर बेठे है।।
सूचना विश्वसनिय होने से मुखबीर सूचना पर बंजली बायपास पर खदान के पास से आऱोपी चन्दन पिता जगदीश बोरासी उम्र 35 वर्ष निवासी नयागांव टेंकर रोड़ रतलाम तथा चन्द्र शेखर पिता राकेश पाटीदार उम्र 35 वर्ष निवासी नयागांव टेंकर रोड़ रतलाम को पकड़ा तथा पुछताछ कर गिरफ्तार किया गया। बाद आऱोपियो के कब्जे से मंगल सूत्र व घटना में प्रयुक्त एक TVS मोटर सायकिल क्रमांक MP43MF8041 को जप्त की गयी।




