रतलाम पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले के विरुद्ध की कार्यवाही

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

रतलाम पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले के विरुद्ध की कार्यवाही

रतलाम- (Ratlam) शहर के स्टेशन रोड थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले के विरुद्ध कार्यवाही की है। पुलिस ने 4 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 40 हजार रुपए जप्ती कि है।

रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही कर अंकुश लगाने के लिए सभी थानो को निर्देशित किया गया है। जिसके अंन्तर्गत पुलिस अधीक्षक अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा व नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम सत्येंद्र घनघोरिया के मार्ग दर्शन मे थाना स्टेशन रोड रतलाम के थाना प्रभारी निरी. स्वराज डाबी के नतृत्व में टीम गठित द्वारा प्रताप नगर बाई पास भक्तन की बावड़ी रोड पर एनडीपीएस एक्ट के समस्त प्रावधानों के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए दो बदमाशों को मोटरबाइक हीरो HF DELUXE MP43DP7952 से अवैध मादक पदार्थ गांजा परिवहन करते हुए पकड़ा।

जिनके कब्जे से 4 किलो मादक पदार्थ गांजा कीमती 40,000 रुपए और अवैध परिवहन में उपयोग किए गए वाहन मोटर साइकिल को जप्त किया गया और दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। आरोपियों से मादक पदार्थ गांजा के स्रोत के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *