आलोट पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध की कार्यवाही

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

आलोट पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध की कार्यवाही

रतलाम- (Ratlam) जिले के आलोट थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध कार्यवाही की है। पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ 52 किलो 400 ग्राम डोडाचुरा सहित दो आरोपी को पकडने मे सफलता मिली है।

रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा, अनुविभागीय अधिकारी शाबेरा अंसारी के मार्ग दर्शन मे आलोट थाना पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा ले जाते हुये दो आरोपियों को पकडने मे सफलता मिली है।

सोमवार को प्राप्त मुखबीर सुचना पर कार्यवाही करते हुये घटना स्थल रेल्वे स्टेशन प्लेट फार्म नम्बर 2 की तरफ स्थित जगंल आलोट से आरोपी कालु सिहं पिता पर्वत सिंह गुर्जर उम्र 31 साल निवासी अलीगढ व अनिल पिता गंगाराम सारण विश्नोई उम्र 21 साल निवासी ग्राम हनुमान सागर टापु, थाना औसिया जिला जोधपुर के कब्जे से एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुये दो काले रंग के प्लास्टिक के कट्टो मे भरा अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा कुल वजनी 52.400 किलोग्राम व घटना मे प्रयुक्त काले रंग की बजाज प्लेटिना क्रमांक एमपी 43 EH 7292 किमती 50000 रुपये व मादक पदार्थ डोडाचुरा के कट्टो को मोटर सायकल के बांधने मे प्रयुक्त सफेद रंग की पतली रस्सी को जप्त कर आऱोपी को गिरफ्तार कर आरोपियो के विरुद्ध थाना आलोट पर अप क्र 385/2025 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है। आरोपियो को न्यायालय पेश कर पीआर प्राप्त कर अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा खरीदने बेचने के सम्बंध मे पूछताछ की जाकर विवेचना की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *