सैलाना एसडीएम जैन ने खिलाड़ियों से परिचय कर रात्रिकालीन टूर्नामेंट मेच का किया शुभारम्भ
रतलाम (Ratlam) जिले के सैलाना नगर में सोमवार से रात्रि कालीन प्लास्टिक बॉल टूर्नामेंट का आयोजन शुरू हुआ। शुभारंभ के दौरान सैलाना एसडीएम मनीष जैन, भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज राठौड़ ने खिलाड़ियों से परिचय कर मेच का शुरुआत किया।
बतादें की नगर के कालिका माता मंदिर परिसर स्थित ग्राउंड पर अनुकूल सोनी मित्र मंडल के तत्वावधान में यह रात्रिकालीन प्लास्टिक बॉल टूर्नामेंट मेच का आयोजन किया जा रहा है। एसडीएम जैन ने अपने उद्बोधन में बताया कि कोई सा भी खेल हो उसे युवाओं को उत्साह और झुनून के साथ खेलना चाहिए, उन्होंने कहा कि प्लास्टिक बॉल से खेला जाने वाला ये टूर्नामेंट मनोरंजन के साथ साथ खेल कौशल का परिचय भी देगा। टूर्नामेंट के आयोजक सोनी मित्र मंडल के अनुकूल सोनी ने बताया की पहले दिन बारिश के बीच कुल 4 मैच हुए जिसमें क्रमशः वॉरियर्स, शीतला माता सैलाना, आजाद क्लब सैलाना और सैलाना कॉलोनी ने जीत दर्ज करी। टूर्नामेंट देखने के लिए सैलाना के हर उम्र के दर्शक उपस्थित रहे। इस टूर्नामेंट में कुल 32 टीम भाग ले रही है।




