स्वर्ण सागर आवासीय योजना में भवन एवं भूखंड क्रमांक निर्धारित करने हेतु लाटरी संपन्न

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

स्वर्ण सागर आवासीय योजना में भवन एवं भूखंड क्रमांक निर्धारित करने हेतु लाटरी संपन्न

रतलाम- (Ratlam) सम्पदा अधिकारी शुभम राठौर ने बताया कि मध्यप्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल, संभाग रतलाम द्वारा वर्ष 2022 में रिंग रोड बिबडोद स्थित स्वर्ण सागर आवासीय योजना, रतलाम के विभिन्न श्रेणियों यथा एच आई जी,एम आई जी, एल आई जी, ई डब्लू एस आदि भवनों एवं भूखंडो का विकास किया गया था।

मंडल द्वारा विकसित यह कॉलोनी सभी सुविधाओं से युक्त है। जिसमे गार्डन, सी सी रोड पेवर ब्लाक के शोल्डर के साथ, ड्रेनेज की सुविधा, पीने के पानी के लिए वाटर लाइन, सम्पवेल, ओवरहेड टैंक,बिजली के खम्बे, मकानों में आतंरिक विद्युतीकरण, क्लोज्ड कैंपस, मजबूत एवं सुरक्षित निर्माण कार्य है। कॉलोनी के भवनों एवं भूखंडो के विक्रय हेतु मंडल द्वारा पंजीयन प्राप्त हुए थे। जिनमे भवनों को क्रय करने के लिए कुल 102 पंजीयन एवं भूखंडो को क्रय करने के लिए कुल 124 पंजीयन मंडल द्वारा लाटरी के माध्यम से निर्धारित किये गये थे, 2 जुलाई 2025 एवं 3 जुलाई 2025 को मंडल द्वारा जवाहर नगर स्थित संभागीय कार्यालय में लाटरी आयोजित की गयी। जिसमे पंजीयनकर्ताओं के भवन एवं भूखंडो के क्रमांक निर्धारित किये गये।

भारी बारिश के बीच पंजीयनकर्ताओं द्वारा उत्साह के साथ लाटरी में भाग लिया गया। मंडल के अधिकारियो/कर्मचारियों द्वारा पूर्णतः पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ लाटरी की प्रक्रिया का पालन किया गया। लाटरी में उपायुक्त यशवंत कुमार डोडिया, विधायक प्रतिनिधि जयंत कोठारी, कार्यपालन यंत्री चंद्रशेखर केसरी, सम्पदा प्रबंधक मंदसौर आर.डी.एस. चंद्रावत, संपदा प्रबंधक रतलाम कैलाशचन्द्र मालवीय, वरिष्ठ उपयंत्री मनीष खरे, उपयंत्री भीमसिंह राठौर एवं मंडल के सभी अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *