शिवगढ़ पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के साथ दो युवकों को किया गिरफ्तार
3/Jan/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (shivgarh,mp)- रतलाम पुलिस की अवैध
मादक पदार्थ के विरुद्ध अभियान जारी है। इसी घड़ी में शिवगढ़ थाना पुलिस ने 20 ग्राम स्मैक के साथ 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। गुरुवार को थाने से उनि आर.सी. खडिया मय प्रआर. 93 दिनेश खिची प्.आर. 334 रघुवीर सिंह एवं आर. 670 मनीष खराडी के साथ रावटी तिराहे पर वाहन चैकिंग कर रहे थे। वही वाहन चेकिंग के दौरान शिवगढ की ओर से एक मोटर साईकल आती दिखी जिस पर दो व्यक्ति बैठे थे। जोकी पुलिस को देखकर घबराकर भागने का प्रयास करने लगे। जिन्हे हमराह फोर्स के द्वारा घेराबन्दी कर पकडा है। दोनों मोटर साइकिल सवार संदिग्ध लगने से चैकिंग के दौरान रोके गए रहागीर पंचानो के समक्ष पकडे गए है। दोनो व्यक्तियो से नाम पता पूछने पर मोटर साइकिल चालक ने अपना नाम सुरेन्द्र सिंह पिता चम्पा लाल नायक उम्र 46 वर्ष निवासी राम्भापुर तह. मेघनगर जिला झाबुआ व उसके पिछे बैठे साथी ने अपना नाम हिमांशु पिता मिथलेश वर्मा जाति नाई उम्र 30 वर्ष निवासी थान्दला रोड़ मेघनगर जिला झाबुआ का रहने वाला बताया है। उनके पास से मो.सा. क्रंमांक MIP.45 MQ 8224 के बारे में पूछताछ करत मो.सा. चालक सुरे्द्र सिंह नायक ने अपनी मो.सा. होना बताया है। दोनो व्यक्तियों से मो.सा. को लेकर भागन के संबंध में पूछताछ करते बताया कि पुलिस चैकिंग देखकर व अपने पास रखी स्मैक होने से व डर के कारण भागने का प्रयास करना बताया है।आरोपी हिमांशु वर्मा व सुरन्द्र सिंह नायक का कृत्य धारा 8/21 NDPS का पाया जाने से आरोपी हिमान्शु वर्मा एवं सुरन्द्र सिंह से मिले मादक पदार्थ 20 हजार रूपए की किमत को विधिवत पंचान समक्ष जप्त कर पंचनामा बनाया गया है। पुलिस ने आरोपीयों के विरूद्ध अपराध धारा 8/21 एन.डी.पी.एस.एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। इसी पुरी कार्रवाई में शिवगढ थाना प्रभारी उनि. आर.सी. खडिया, प्रधान आरक्षक रघुवीर सिंह, प्रआर दिनेश खिची, आर. रमेश सोलंकी आर. मनीष खराडी, आर. नितेश नलवाया, आर जितेन्द्र प्रसाद, मप्रआर. अनिता राठौर की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। साथ ही टीम को रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक के द्वारा पुरूष्कृत करने की घोषणा भी की गई।




