समीक्षा बैठक कर यातायात पुलिस को दिए आवश्यक निर्देश

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

समीक्षा बैठक कर यातायात पुलिस को दिए आवश्यक निर्देश

1/Jan/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam,mp)- रतलाम पुलिस अधीक्षक द्वारा FAR, IAR,DAR एवं I-RAD की समीक्षा बैठक आयोजित किया गया। समीक्षा बैठक में यातायात पुलिस को आवश्यक निर्देश दिए गए। गुरुवार को रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार (भा.पु.से.) के मार्ग दर्शन में उप पुलिस अधीक्षक यातायात अनिल कुमार राय एवं उप पुलिस अधीक्षक अजय सारवान एवं यातायात थाना प्रभारी निरी.संतोष चौरसिया के निर्देशन में far, iar, dar एवं i-Rad के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित किया गया। जिसमें जिले के समस्त थानो के नोडल अधिकारी उपस्थित थे। समीक्षा बैठक मे स्पेशल यूनिट मे नामित नोडल अधिकारी कर्मचारी द्वारा किये गए कार्यों की जानकारी ली गई। जिस पर से पुलिस अधीक्षक द्वारा निम्नलिखित बिन्दुओ पर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। सड़क दुर्घटानओ में कमी लाने के लिये विजन जीरो पर चर्चा की जाकर दिशा निर्देश दिये गये कि योजना के क्रियान्वयन के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं यातायात पुलिस के समन्वय से वाहन चालको के नेत्र एवं स्वास्थ्य परिक्षण के लिए केम्पों का आयोजन किया जावे एवं स्टेट हाईवे, नेशनल हाईवे तथा अन्य मार्गों पर यातायात नियमों से आम जन को अवगत कराये जाने के लिए बैनर पोस्टर इत्यादि लगाये जावे। साथ ही खतरनाक एवं तेज गति से वाहन चलाने वाले, शराब या मादक पदार्थों का सेवन कर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कानुनी कार्यवाही की जावे।
नामित नोडल अधिकारी कर्मचारी को far, iar, dar एवं i-Rad के लंबित प्रकरणों का अधिक से अधिक एवं शीघ्रातीशीघ्र निराकरण करने, पेंडेन्सी का निकाल करने एवं जितने भी अपराधो मे far, iar, dar सम्बंधित बीमा कंपनी एवं जिले के MACT बोर्ड को नही भेजा गया है। उनमे तत्काल भेजने के लिए निर्देशित किया गया। i-Rad एप्लिकेशन में सडक दुर्घटनाओ के अपराधो का ऑनलाईन पंजीकरण एवं इंद्राज करने के लिए निर्देशित किया गया। गुड सेमेरिटन योजना के प्रभावि कार्यान्वयन के लिए आवश्यक कार्यवही की जावे एवं इसका व्यापक प्रचार प्रसार किया जावे एवं मदद करने वाले नेक व्यक्ति को नगर पुरुस्कार से पुरुस्कृत किये जाने के लिए शासन द्वारा निर्धारित योजना अनुसार कार्यवाही करन के निर्देश दिये। बाजार में स्थित एसे दुकानदारो जो एचएसआरपी के स्थान पर विभिन्न प्रकार की डिजाइनो में एवं भिन्न भिन्न प्रकार के नाम इत्यादि की नम्बर प्लेट बनाते है एवं अपनी दुकान से तेज आवाज करने वाले मोडिफाईड सायलेंसर बेचते है। उन्हे समझाईस देने नोटिश जारी करने व यदि व नही मानते है, तो उनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया। साथ ही निर्देशो का कडाई से पालन किया जाने की अपेक्षा के साथ मिटिंग समाप्त की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *