रतलाम हेरिटेज वॉक में जाना इतिहास और देखीं रियासतकालीन धरोहरें
3/Feb/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (Ratlam,mp)- जिला पुरात्तव पर्यटन संस्कृति परिषद् एवं रतलाम हेरिटेज संस्था के संयुक्त तत्वावधान में रतलाम स्थापना दिवस (बसंत पंचमी) के उपलक्ष्य में रतलाम की धरोहरों को जानने एवं इसके संरक्षण की जागरूकता के उद्देश्य से रतलाम हेरिटेज वॉक आयोजन किया गया। संस्था के प्रतीक दलाल ने समूह के साथ चलकर रतलाम की स्थापना, इतिहास एवं धरोहरों की जानकारी दी।
हेरिटेज वॉक में लोगों ने रणजीत विलास पैलेस को भीतर से देखा और पैलेस के निर्माण, वास्तुकला, अंदरूनी तथा बाह्य विशिष्टताओ के साथ घंटाघर की संरचना, गुलाब चक्कर, रामबाग कोठी, झाली तालाब के इतिहास से भी अवगत कराया गया। साथ ही विशेषतः रियासत कालीन सिक्कों, किताबों और चित्रों को भी आमजन के सामने प्रदर्शित गया। वॉक में राजेंद्र सिंह गोयल, प्रोफेसर सौरभ गुर्जर, भूपेंद्र श्रेष्ठ, हितेश चुण्डावत, देवांगी पंड्या, लवकेश शर्मा, गौरांग सोनी, नेहल दलाल आदि लोग शामिल रहे।




