बरसाती नाले के पास बीमार तेंदुएं ने तोड़ा दम,मंगलवार को होगा अंतिम संस्कार
3/Feb/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (Ratlam,mp)- रतलाम जिले के बाजना वन विभाग क्षेत्र में खेत के समिप बरसाती नाले के पास तेंदुएं का शव मिलने से गांव में सनसनी फैला गई। लोगों ने बाजना वन विभाग को सूचना दी। सुचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आगे की जांच शुरू की।
सोमवार को बाजना वन विभाग क्षैत्र के गढ़ी गमना गांव में तेंदुआ बीमार अवस्था में लड़खड़ाते हुए खेतो से गुजरता हुआ बरसाती नाले के पास पहुंचा ओर बेहोश हो गया। बीमार अवस्था में तेंदुआ जमीन पर घीरने के बाद वह दौबारा नहीं उठ पाया। जिससे तेंदुए ने दम तोड दिया। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। मौके पर वन विभाग एसडीओ सिताराम नर्गेश, बाजना वन विभाग की प्रभारी रैंजर पुष्पलता मौर्य सहित पुरा स्टाफ पहुचा। मृतक अवस्था में मिला तेंदुए के चारों छानबीन शुरू की। इस के साथ ही वन विभाग की टीम ने मृतक तेंदुए को पोस्टमार्टम के लिए बाजना लेकर आई। वह डाक्टरों ने मृतक तेंदुए का पीएम किया।
प्रभारी रैज पुष्पलता मौर्य ने कहा कि मृतक तेंदुएं की पीएम कि गई है। वह पीएम रिपोर्ट के आधार पर तेंदुए बीमार अवस्था में था। तेंदुआ बीमार अवस्था में लड़खड़ाते हुए चल रहा था। खेतों से होते हुए समिप नाले के पास जा घीरा। जिससे वह बेहोश हो गया। ओर उसने दम तोड दिया। तेंदुए के शरीर पर किसी भी प्रकार की कोई चोट के निशान नहीं मिले है। उसके पैरों के नाखुन व मुंह के दांत भी सुरक्षित दिखाई दे रहे है। तेंदुए के शव को पीएम के लिए बाजना लेकर आए। वहां पर तेंदूए का पीएम करवाया गया है। शव को बाजना में ही रखा गया है। बाजना में ही तेंदूए के शव का मंगलवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा।
ग्रामीणों ने बनाया बीमार तेंदुएं का विडियो-
गढ़ी गमना गांव में जब लोगों को तेंदुए के होने कि जानकारी मिली। तब लोगों ने मोबाइल से दुर खड़े रहकर तेंदुए का विडियो बनाया। विडियो के आधार पर मृतक तेंदुआ बीमार अवस्था में लड़खड़ाते हुए खेतों से गुजरता हुआ देखाई दिया। तेन्दुआ खेत के समिप बरसाती नाले के पास लड़खड़ाते हुए घीर गया। जिससे उसने दम तोड दिया। साथ ही बाजना वन विभाग ने इस विडियो की पुष्टि भी कि है। यह विडियो घटना स्थल का ही बताया जा रहा है।




