पुलिस ने सायबर जागरूकता सेफ क्लिक अभियान के तहत सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को किया जागरूक

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

पुलिस ने सायबर जागरूकता सेफ क्लिक अभियान के तहत सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को किया जागरूक

3/Feb/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar 

रतलाम (Ratlam,mp)- पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाये जा रहे सायबर जागरूकता सेफ क्लिक अभियान के तहत रतलाम पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा सभी एसडीओपी/सीएसपी एवं थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार कार्य योजना बनाकर सायबर जागरूकता अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु निर्देशित किया गया है।

इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एवं उप पुलिस अधीक्षक अजय सारवान के मार्ग दर्शन में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दिनांक सोमवार को सभी थाना परिसरों, कार्यालयों, सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को किया जागरूक किया गया। सायबर जागरूकता से संबंधित पोस्टर बैनर चिपकाए गए। साथ ही लोगों को पम्पलेट वितरित किए गए। सायबर जागरूकता सेफ क्लिक अभियान के तहत नागरिकों को जनसंवाद के माध्यम से जागरूक किया गया। जागरूकता कार्यक्रम में आम लोगों को सायबर संबंधी अपराधों के बारे में जानकारी दी गई। जैसे ओटीपी नही बताने व अनजान नंबर से फोन ना उठाने एवं विश्वसनीय सोशल मीडिया प्लेटफार्म का उपयोग करने, ईमेल आईडी, सोशल मीडिया प्रोफाईल्स व अन्य यूजर नेम व पासवर्ड मजबूत कर निरंतर समय में बदलने, आनलाईन कैशबैक, जॉब, लोन,बीमा आदि प्रलोभनो से सावधान रहने अनजान लोगो की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार ना करने,अपने पिन/पासवर्ड आदि कभी भी किसी के साथ साझा न करने व कही अन्य जगह पर ना लिखने, सायबर हेल्पलाईन नंबर 1930 पर फोन कर सायबर शिकायत दर्ज करवाने आदि सायबर संबंधी समझाईश दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *