सैलाना नगर में बसंत पंचमी पर किए विभिन्न आयोजन 

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सैलाना नगर में बसंत पंचमी पर किए विभिन्न आयोजन 

3/Feb/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam,mp)- रतलाम जिले के सैलाना अंचल में शिक्षा को बढ़ावा देने एवं बालिका शिक्षा के प्रति जागृति पैदा करने के उद्देश्य को लेकर सैलाना नगर की अग्रणी संस्था विंध्याचल एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने बसंत पंचमी के पावन पर्व पर नगर में दो स्थानों पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर शिक्षा के क्षेत्र में जागृति पैदा करने का अनुकरणीय प्रयास किया। इससे पूर्व किसी भी संस्थान ने सड़क पर उतरकर शिक्षा के प्रति अलख जगाने के लिए इस प्रकार के जागृति पैदा करने की कोशिश कभी नहीं की। संस्था के छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक का इतना सुंदर मंचन प्रस्तुत किया कि देखने वालों ने दांतों तले अगुली दबा ली।

संस्था की डायरेक्टर संगीता शिकारी एवं प्राचार्या रोजिना विलियम में बताया कि दरअसल बसंत पंचमी है ही मां सरस्वती का त्यौहार। हर एक के ज्ञान में इजाफा हो, बालिकाएं शिक्षा के प्रति जागरूक बने, शिक्षा का अलख सारे संसार में जगे इस भावना को ध्यान में रखते हुए नगर में एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने पूरी तैयारी के साथ दो स्थानों पर नुक्कड़ नाटक का मंचन कर यह संदेश देने की कोशिश की कि सर्वप्रथम शिक्षा और बाकी सब बाद में। उन्होंने यह भी बताया कि जनप्रतिनिधियों व नगर के आमजन की तरफ से इस आयोजन को पूरा प्रतिसाद साथ मिला है।

बसंत पंचमी पर गायत्री परिवार ने यज्ञ हवन किया आयोजित-

उधर बसंत पंचमी पर गायत्री परिवार ने भी आनंद विहार कॉलोनी स्थित गायत्री मंदिर में मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर यज्ञ हवन का आयोजन किया‌।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *