मोटर साइकिल से गिरकर घायल हुए व्यक्ति को डायल 112/100 एफ आर व्ही ने पहुंचाया अस्पताल
3/Feb/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (Ratlam,mp)- रतलाम जिले के बरखेड़ा थाना क्षेत्र के कराडिया गाँव के पास मोटर साईकिल से गिरकर एक व्यक्ति घायल हो गया है। पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल 112/100 भोपाल में सोमवार को प्राप्त हुई।
सूचना प्राप्ति पर तत्काल ताल थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112/100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112/100 स्टाफ आरक्षक लोकेश पाटीदार पायलेट अशोक चौहान ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि मोटर साईकिल के अनियंत्रित हो जाने से प्रकाश प्रजापत उम्र 40 साल निवासी मोरिया मोटर साइकिल से गिर कर घायल हो गये थे। डायल 112/100 एफ आर व्ही द्वारा घायल को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल बरखेड़ा कलाँ पहुँचाया गया। डायल-100 जवानों की तत्परता से घायल को समय पर उपचार मिला।




