रतलाम पुलिसने लंबे समय से फरार 12 स्थाई वारंट, 98 गिरफ्तारी वारंट किए तामील
3/Feb/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (Ratlam,mp)- रतलाम पुलिस ने गश्त कर गुंडे बदमाशों व असमाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की। एसपी के निर्देशन पर बल को ब्रीफ कर शहर में कांबिंग गश्त के लिए रवाना किया। जिले के सभी अनुभागो में सीएसपी/एसडीओपी के मार्ग दर्शन में पुलिस टीम बनाकर कार्यवाही कि गई। जिसमें लंबे समय से फरार 12 स्थाई वारंट, 98 गिरफ्तारी वारंट तामील किए।
रतलाम जिले में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण के लिए पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशों के अनुक्रम में रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार की अगुवाई में सभी अनुभागों में सीएसपी/ एसडीओपी के नेतृत्व में रविवार व सोमवार की दरमियानी रात से सुबह तक रतलाम जिले के सभी अनुभागों में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एवं प्रशिक्षु आईपीएस विक्रम अहिरवार के मार्ग दर्शन में रतलाम सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया, डीएसपी शेर सिंह भूरिया, डीएसपी अनिल रॉय, जावरा सीएसपी दुर्गेश आर्मो, आलोट एसडीओपी शाबेरा अंसारी के नेतृत्व में संबंधित थाना प्रभारी एवं थाने के पुलिसकर्मियों की टीम बनाकर गुंडे बदमाशों, वारंटियों, असामाजिक तत्व पर निगरानी एवं धरपकड़ के लिए कॉम्बिंग गश्त की गई।
पुराने पुलिस कंट्रोल रूम पर पुलिस बल को आवश्यक दिशा निर्देश देकर शहर में कांबिंग गश्त के लिए रवाना किया गया। पुलिस अधीक्षक के मार्ग दर्शन में संबंधित सीएसपी/एसडीओपी द्वारा अपने अनुभाग के बल की ब्रीफिंग कर कॉम्बिंग गस्त के लिए रवाना किया गया। कांबिंग गश्त के दौरान जिसके अंतर्गत विभिन्न प्रकरणों में वांछित लंबे समय से फरार 12 स्थाई वारंटियों, 98 गिरफ्तारी वारंट तामील करवाए गए। रतलाम पुलिस द्वारा गुंडे/बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।





