मुखर्जी नगर, विरियाखेड़ी सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण
3/Feb/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (Ratlam,mp)- नगर के ऐसे मध्यम एवं निम्न वर्ग के परिवार जो कि मांगलिक व अन्य कार्यक्रमों के लिए मंहगे मांगलिक भवन व मैरिज गार्डन नहीं ले सकते है। ऐसे परिवारों की सुविधा के दृष्टिगत विधायक सामुदायिक भवनों का निर्माण नगर के पृथक-पृथक क्षेत्रों में किया गया है। यह बात केबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने मुखर्जी नगर, विरियाखेड़ी विधायक सामुदायिक भवन के लोकार्पण अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कही।
उन्होने कहा कि सामुदायिक भवनों के निर्माण से नागरिकों को काफी सुविधा हुई है। अब वे अपने मांगलिक व अन्य कार्यक्रमों को सुविधाजनक रूप से अपने घर के निकट ही संपन्न कर पा रहे है। उन्होने महापौर प्रहलाद पटेल व निगम परिषद की प्रशंसा करते हुए कहा कि 200 करोड़ से अधिक के विकास कार्य कर रतलाम नगर को नई दिशा दी है। नगर का कोई भी क्षेत्र विकास कार्य से अछूता नहीं है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए रतलाम महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि मंत्री चेतन्य काश्यप ने नगर के मध्यम एवं निम्न वर्ग के परिवारों की आवश्यकता देखते हुए सामुदायिक भवनों के निर्माण का संकल्प लिया। उनके द्वारा लिये संकल्प के चलते ही सामुदायिक भवनों का निर्माण हुआ है। उन्होने कहा कि अब सामुदायिक भवनों रख-रखाव नागरिकों की जिम्मेदारी है।
प्रारंभ में केबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, जयवंत कोठारी, मनोज शर्मा, बजरंग पुरोहित, मनोहर पोरवाल, बलवंत भाटी, अनुज शर्मा, मयूर पुरोहित, विनोद यादव, निलेश गांधी, नन्दकिशोर पवांर, भगतसिंह भदौरिया, महापौर परिषद सदस्य पप्पू पुरोहित, अनिता कटारा, दिलीप गांधी, विशाल शर्मा, अक्षय संघवी, मनोहर लाल राजू सोनी, रामूभाई डाबी, सपना त्रिपाठी, पार्षद रणजीत टांक, शबाना, श्रीमती कविता चौहान, देवश्री पुरोहित, संगीता सोनी, क्षेत्रिय पार्षद प्रतिनिधि जयेश वसावा, पार्षद प्रतिनिधि शेरू पठान, गौरव त्रिपाठी, विजयसिंह चौहान के अलावा शिवम् राजपुरोहित, रामबाबु शर्मा सहित क्षेत्रिय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।




