धूमधाम से मनाया रतलाम नगर स्थापना गौरव दिवस

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

धूमधाम से मनाया रतलाम नगर स्थापना गौरव दिवस

3/Feb/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam,mp)- रतलाम शहर को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने के लिए जन-जन में स्वच्छता के प्रति अलख जगानी होगी। इस कार्य में सभी पार्षदों को आगे आकर एकजुटता से कार्य करना होगा। यह बात केबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने बसंत पंचमी रतलाम स्थापना नगर गौरव दिवस के उपलक्ष्य में नगर निगम तिराहे स्थित महाराजा रतन सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कही। उन्होने कहा कि बसंत पंचमी पर नगर निगम रतलाम एवं रतलाम स्थापना महोत्सव समिति के संयुक्त तत्वाधान में नगर निगम तिराहे पर स्थापित महाराजा रतन सिंह की प्रतिमा स्थल पर रतलाम स्थापना नगर गौरव दिवस धूमधाम से मनाया जाता है जो प्रशंसनीय है।

रतलाम महापौर प्रहलाद पटेल ने इस अवसर पर कहा कि यह शहर हमारा है इसे स्वच्छ एवं सुन्दर बनाना नगर के प्रत्येक नागरिक का दायित्व है, आज हमारे शहर के जन्मोत्सव पर सभी नागरिक यह प्रण लें कि हम अपने शहर स्वच्छ व सुन्दर बनाने हेतु एकजुटता के साथ कार्य करेंगे।

पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी ने इस अवसर पर कहा कि जिस प्रकार हम घर के प्रत्येक सदस्य का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाते है ठीक उसी प्रकार से हमें अपने शहर का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाना चाहिए क्योंकि हम इस धरती का अन्न खाकर व जल पीकर बड़े हुए है।

प्रारंभ में केबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, महापौर प्रहलाद पटेल, पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, शैलेन्द्र डागा, बजरंग पुरोहित, जयवंत कोठारी, मनोज शर्मा, मनोहर पोरवाल, निलेश गांधी, मयूर पुरोहित, विनोद यादव, आदित्य डागा, नन्दकिशोर पवांर, मुन्नालाल शर्मा, प्रवीण सोनी, मंगल लोढ़ा, भगतसिंह भदौरिया, पप्पू पुरोहित, अनिता कटारा, दिलीप गांधी, धर्मेन्द्र व्यास, विशाल शर्मा, अक्षय संघवी, मनोहरलाल राजू सोनी, रामूभाई डाबी, सपना त्रिपाठी, हितेश कामरेड, योगेश पापटवाल, रणजीत टांक, हीना मेहता, शबाना, पवन सोमानी, गोविन्द काकानी, संजय कसेरा, शेरू पठान, हार्दिक मेहता, गौरव त्रिपाठी, राजेश माहेश्वरी, विजयसिंह चौहान के अलावा राजेन्द्र पाटीदार, जनक नागल, रामबाबु शर्मा, निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट, उपायुक्त करूणेश दण्डोतिया सहित निगम अधिकारी एवं कर्मचारियों ने महाराजा रतनसिंहजी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके पश्चात अतिथियों द्वारा विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। इस अवसर पर आमंत्रित अतिथयों का पुष्पमाला व पुष्पगुच्छ से स्वागत व लड्डू खिलाकर मुंह मीठा करवाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *