मंत्री काश्यप ने दिव्यांगों को सहायक उपकरण किए प्रदान
3/Feb/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (Ratlam,mp)- जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र विरियाखेड़ी में दिव्यांगजनों के लिए शिविर आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप ने 19 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण का वितरण किया। इस अवसर पर महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, प्रदीप उपाध्याय, मनोहर पोरवाल, हेमंत राहोरी, उपसंचालक संध्या शर्मा, रवि जैन आदि उपस्थित थे।
इस कार्यक्रम में अपने उद्बोधन में कैबिनेट मंत्री काश्यप ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि दिव्यांगों को सामान्य जीवन जीने में हरसंभव मदद देवें, दिव्यांग किसी से कम नहीं होता है वह प्रत्येक कार्य कर सकता है। शिविर में 13 मोटराइज्ड ट्राईसाईकिल, 2 व्हीलचेयर, 1 सीपी चेयर, 2 बैसाखी तथा अन्य उपकरण प्रदान किए गए। इस दौरान आकाश पथरोड, कैलाश पटेल, हितेश गायकवाड, संजय चौहान, किरण चाहंदे, दिलीप सिसोदिया, अमित मेडा, कुमारी रोशनी, जयंत सिसोदिया आदि उपस्थित थे।




