उत्कृष्ट विद्यालय में करियर मेले का आयोजन, छात्रों को मिला करियर मार्ग दर्शन

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

उत्कृष्ट विद्यालय में करियर मेले का आयोजन, छात्रों को मिला करियर मार्ग दर्शन

3/Feb/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam,mp)- शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में करियर मेले का आयोजन मुख्य अतिथि डी.के तिवारी प्राचार्य सैलाना की उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ हुई।

करियर मेले में विभिन्न विषयों पर स्टॉल लगाए गए। जहां विषय विशेषज्ञों ने छात्रों को कक्षा 10वीं और 12वीं के बाद सही करियर चयन के लिए मार्गदर्शन दिया। विशेषज्ञों ने बताया कि सही दिशा, रुचि और क्षमता के अनुरूप विषय चयन से ही अधिकतम सफलता प्राप्त की जा सकती है।

मुख्य अतिथि तिवारी ने कहा कि “पुस्तकों का संसार ज्ञान का सागर है। हमें सोशल मीडिया से अधिक मूल पुस्तकों का अध्ययन करना चाहिए। करियर चयन अभिरुचि और क्षमता के अनुसार हो, ताकि जीवन में संतुष्टि और सफलता दोनों प्राप्त की जा सकें। इस मौके पर ‘कॉलेज चलो’ अभियान के तहत उच्च शिक्षा विभाग की विभिन्न छात्रवृत्तियों, प्रवेश प्रक्रियाओं और गतिविधियों की विस्तृत जानकारी पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से दी गई।

विद्यालय के प्राचार्य सुभाष कुमावत ने कहा कोई भी करियर प्लानिंग से पहले मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी है। एक स्वस्थ मस्तिष्क तभी प्रभावी कार्य कर सकता है जब शरीर भी स्वस्थ हो। उन्होंने विद्यार्थियों को मोबाइल से दूरी बनाकर किताबों से मित्रता करने की सलाह दी।

कार्यक्रम में विद्यालय के आर.सी. पांचाल, मनोज मूणत, शरद शर्मा, माया मौर्या, रीना कोठारी, नमिता वर्मा, अंकिता पाल, प्रेमलता व्यास, सपना सुमन, यशस्वी वर्मा सहित बड़ी संख्या में पालकगण और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। संचालन डॉ. ललित मेहता ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *