रतलाम पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध की कारवाई

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

रतलाम पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध की कारवाई

रतलाम- (Ratlam) जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एवं नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम सत्येंद्र घन घोरिया के मार्ग दर्शन मे स्टेशन रोड थाना पुलिस ने मुखबीर की सूचना के आधार पर अवैध शराब पकडने मे सफलता मिली है।

शनिवार को स्टेशन रोड थाना पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर द्वारा प्राप्त हुई की मनोहर गली स्थित नितिन के मकान के पास बने बाड़े में अवैध शराब रखी हुई है। सूचना के आधार पर आरोपी नितिन पाल के घर के पास बने बाड़े के पास आरोपियों के कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई जिसमें विभिन्न ब्रांड्स की अँग्रेजी शराब की 54 बॉटल और स्टॉक बियर की 48 कैन कुल मात्रा 64.5 लीटर कुल कीमती करीबन 60,000 रुपये जप्त की गई। आरोपियों की गिरफ्तार का 34[2] आबकारी एक्ट के अंतर्गत पंजीबद्ध किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *