आलोट पुलिस ने अवैध शराब का परिवहन करते हुये आरोपी को पकडने मे मिली सफलता

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

आलोट पुलिस ने अवैध शराब का परिवहन करते हुये आरोपी को पकडने मे मिली सफलता

रतलाम- (Ratlam) जिले की आलोट थाना पुलिस ने अल्टो कार से भारी मात्रा मे अवैध शराब का परिवहन करते हुये आरोपी को पकडने मे सफलता मिली है। बतादें की रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा, अनुविभागीय अधिकारी पल्लवी गौर के मार्ग दर्शन मे आलोट पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर अल्टो कार से अवैध शराब का परिवहन करते आरोपी को पकडने मे सफलता मिली है।

शनिवार को प्राप्त मुखबीर सुचना पर कार्यवाही करते डाबडिया फंटा से आगे तालोद मेन रोड ग्राम तालोद पर तालोद तरफ से आती हुई एक मारुती सुजुकी अल्टो कार क्र. क्र. MP 43 CA 7884 को चेक करते कार के अंदर भारी मात्रा मे अवैध शराब की पेटिया भरी मिली। जिस पर शराब की पेटियो व घटना मे प्रयुक्त कार को विधिवत आरोपी शिवराज सिंह पिता नैपाल सिंह जाति सोधिया राजपुत उम्र 32 साल निवासी कलसिया के कब्जे से जप्त की गई एवं थाने पर आरोपी के विरुद्ध अप क्र 503/2025 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है। आरोपी को न्यायालय पेश कर पीआर प्राप्त कर अवैध शराब के सम्बंध मे पूछताछ की जाकर विवेचना की जा रही है।

पुलिस ने इतने माल की करी जप्ती-

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 19 पेटी देशी प्लेन शराब कीमती 66,500 रूपए, 1 पेटी देशी मसाला शराब कीमती 50,00 रूपए, 7 पेटी पावर 10,000 बीयर कीमती 20,160 रुपये।कुल- 27 पेटी देशी व अग्रेंजी शराब किमती 91,660 रुपये एवं एक मारुती सुजुकी अल्टो कार क्र.MP 43 CA 7884 कीमती 4,00,000 रुपए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *