रतलाम निवासी पुर्व गृहमंत्री कोठारी को सोशल मीडिया पर मिली धमकी
रतलाम- (Ratlam) सोशल मीडिया पर पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी को घर से बाहर निकलने पर जान चली जाने की धमकी मिली है। धमकी मिलते ही परिवार में हडक़ंप मच गया है। तुरंत ही परिजनों ने माणकचौक थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई।
पूर्व गृहमंत्री कोठारी के पुत्र संजय कोठारी ने माणकचौक थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि पिता के सोशल मीडिया पेज पर जो नंबर है उस नंबर पर किसी ने शाम 5.30 पर मैसेज किया और धमकी दी। मैसेज में कहा कि घर से बाहर नहीं निकले कोठारी जी जीवन समाप्त कर दिया जाएगा। धमकी भरा मैसेज मिलने के बाद उसका स्क्रीन शाट लिया और माणकचौक थाने में दिया। माणकचौक थाना प्रभारी अनुराग यादव ने बताया मोबाइल नंबरधारी अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।




