सैलाना पुलिस ने सोयाबीन चोरी करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार
रतलाम- (Ratlam) जिले की सैलाना थाना अन्तर्गत धामनोद चौकी पुलिस द्वारा सोयाबीन चोरी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रविवार को फरियादी गोपाल पिता जगदीश पाटीदार निवासी पीपली चौक धामनोद द्वारा सैलाना थाने पर उपस्थित होकर रिपोर्ट लिखवाई थी कि दिनांक शनिवार- रविवार की रात्रि करीबन 3:00 बजे धामनोद पाटीदार टेंट हाउस के गोडाउन में रखे हुए सोयाबीन में से 6 क्विंटल सोयाबीन बोरियो में भरकर बदमाशों द्वारा चोरी करने की रिपोर्ट लिखवाई थी। फरियादी की रिपोर्ट पर से सैलाना थाने पर अपराध क्रमांक 432/25 धारा 331(2) एवं 305(a) BNS का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा जिला रतलाम के अंतर्गत विभिन्न थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर गंभीरता जताई गई एवं इन चोरियों पर अंकुश लगाने के लिए निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एवं सैलाना एसडीओपी नीलम बघेल के मार्ग दर्शन में सैलाना थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह गडरिया द्वारा गठित टीम द्वारा प्रकरण के अनुसंधान के दौरान मुखबिर सूचना एवं सीसी टीवी फुटेज के आधार पर चोरी करने वाले आरोपीयों अंकित राठौर एवं गणेश निनामा निवासी धामनोद के संबंध में फरियादी गोपाल के चोरी गए सोयाबीन के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार एवं आरोपी अंकित के घर चोरी की 6 क्विंटल सोयाबीन विधिवत आरोपितों से जप्त की गई। कारवाही के दौरान धामनोद चौकी प्रभारी उप निरीक्षक आनंद बागवान, दिलीप देसाई, हेमंत जाट, फकीर चन्द, उदय सिंह, धर्मेंद्र जाट सहित पुलिस मौजूद थी।




