सैलाना कृषि मंडी परिसर परिसर में स्वच्छता महा अभियान के तहत कि गई साफ-सफाई


रतलाम- (Ratlam) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देश भर में चलाए जा रहे महा स्वच्छता अभियान के तहत सोमवार को जिले की सैलाना कृषि उपज मंडी परिसर में मंडी सचिव आर.एस. भयड़िया, मंडी व्यापारी एसोसिएशन अध्यक्ष इंद्रेश चंडालिया, उपाध्याय नवनीत मेहता, सचिव पंकज सियार सहित व्यापरीगण, तुलावटी, हेम्माल मिलकर पुरी मंडी परिसर की साफ- सफाई में बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया व अपने कृषि उपज मंडी परिसर को स्वच्छ व सुंदर बनाए रखने का संकल्प लिया। मंडी सचिव सहित सभी ने शपथ ली कि अपने मंडी परिसर को स्वच्छ व सुंदर बनाए रखने में अपना हर संभव योगदान देंगे।
मंडी सचिव आर.एस.भयडीया ने बताया कि इस स्वच्छता महा अभियान के तहत मंडी प्रांगण की व्यवस्थित साफ-सफाई व्यापारियों, कर्मचारीयों व मंडी के अमले ने मिलजुल कर की व साथ ही संकल्प लिया कि पूरे 12 महीने मंडी परिसर को साफ सुथरा बनाए रखेंगे। नगर में इनके अतिरिक्त भी अनेक सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने आज सुबह विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर इस स्वच्छता महा अभियान में शिरकत कर अपनी हिस्सेदारी दी।




