सैलाना प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति में किसान के साथ की मारपीट, सहायक प्रबंधक पर थाने में हुआ केस दर्ज



मारपीट के बाद रोड पर चक्का जाम कर थाने का किया घेराव
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम- (Ratlam) जिले के सैलाना नगर के पेलेस रोड पर स्थित प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति में उस वक्त हड़कंप मच गया जब पिडीत किसान के साथ दोपहर में लोन राशि को मारपीट करने लगे। ओर मारपीट की घटना के बाद मामला उग्र में बदल गया।
शनिवार दोपहर 1 बजे किसान के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने करीब 45 मिनट तक प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति कार्यालय के बाहर मेन रोड पर चक्का जाम कर दिया, जिससे कुछ समय के लिए शिवगढ़ मार्ग स्थित नाला रोड तक जाने वाला यातायात प्रभावित रहो गया। सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाइश के बाद जाम समाप्त करवाया।
यह है, मामला-
जानकारी के अनुसार खरीफ फसलों के ऋण जमा करने का अंतिम दिन होने के कारण समिति में भारी भीड़ थी। इसी दौरान किसान विशाल राठौड़ ने अपना काम जल्दी कराने को लेकर सहायक प्रबंधक निर्मल रावरिया से बहस की, जो बढ़ते-बढ़ते हाथापाई में बदल गई। बताया जा रहा है कि विशाल राठौड़, भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज राठौड़ के करीबी हैं। घटना की सूचना मिलते ही पंकज राठौड़ अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे। विशाल राठौड़ ने आरोप लगाया कि सहायक प्रबंधक ने अपने रिश्तेदारों को बुलाकर उनके साथ मारपीट करवाई। वहीं समिति प्रबंधक प्रेमसिंह रावत का कहना है कि पहले विशाल राठौड़ ने ही सहायक प्रबंधक का कॉलर पकड़कर मारपीट की और शासकीय कार्य में बाधा डाली।
भाजपाइयों ने थाने का किया घेराव-
विवाद बढ़ने पर भाजपा नेताओं ने पहले समिति के बाहर सड़क पर वाहन खड़े करके चक्काजाम कर दिया। करीब पौने एक घंटे तक चले इस हंगामे से यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित रही। जाम समाप्त होने के बाद भाजपा नेता और कार्यकर्ता थाने पहुंचे, जहां प्रबंधक और नेताओं के बीच तीखी बहस व झड़प भी हुई।
ये कहना रहा-
थाना प्रभारी पिंकी आकाश के बताया की सहायक प्रबंधक निर्मल रावरिया के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। वहीं प्रबंधक की शिकायत पर विशाल राठौड़ के खिलाफ भी मारपीट और शासकीय कार्य में बाधा डालने के आरोपों की जांच की जा रही है। पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है।




