सैलाना में नौवीं व ग्यारहवीं कक्षाओ का परिणाम हुआ घोषित
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम- (Ratlam) जिले के सैलाना नगर में शनिवार को घोषित नौवीं ओर ग्यारहवीं कक्षाओं के परीक्षा परिणाम घोषित हो गया है। परीक्षा परिणामो की बात करें तो परिणाम ना बहुत बेहतर और ना ही बहुत कमजोर रहा है। नगर के तीनों हायर सेकेंडरी स्कूलों का प्रदर्शन ठीक ठाक रहा है।
पीएम श्री स्कूल-
पीएम श्री कन्या स्कूल की प्राचार्या सुनीता छजलानी ने बताया कि कक्षा नौवीं में 146 में से 61 छात्राएं उत्तीर्ण रही। खुशी ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सर्वोच्च स्थान बनाया।कक्षा ग्यारहवीं में विभिन्न संकायों में 121 छात्राओं में से 85 छात्राएं उत्तीर्ण रही। वाणिज्य संकाय की स्नेहा पंवार ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सर्वोच्च स्थान बनाया।
संदीपनी स्कूल (शिक्षा विभाग)-
शिक्षा विभाग के सांदीपनि स्कूल के प्राचार्य गिरीश सारस्वत ने बताया कि हिन्दी माध्यम में कक्षा नौवीं में 127 में से 60 विद्यार्थी उत्तीर्ण रहे। प्रिया सोलंकी 81 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संस्था में अव्वल रही। इसी कक्षा में अंग्रेजी माध्यम में 43 में से 30 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। माही शर्मा ने सर्वाधिक 79 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। कक्षा ग्यारहवीं में 110 में से 79 विद्यार्थी उत्तीर्ण रहे। विज्ञान संकाय की अनुष्का मांडोत ने सर्वाधिक 81 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
सांदीपनि स्कूल, (जनजातीय विभाग)-
संस्था प्राचार्य वीरेंद्र मिंडा ने बताया कि कक्षा नौवीं में 154 में से 90 परीक्षार्थी उत्तीर्ण रहे। संस्था के निलेश डामर 84 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अव्वल रहे। कक्षा ग्यारहवीं में 110 विद्यार्थियों में से 78 विद्यार्थी उत्तीर्ण रहे। कला संकाय के अजय गरवाल ने 84 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संस्था में सर्वोच्च स्थान बनाया।




