लोकेश के पैर का उपचार करने में चिकित्सकों को मिली बड़ी सफलता
29/Mar/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (Ratlam,mp)- सिविल सर्जन डॉ एम एस सागर के निर्देशन में जिला चिकित्सालय में मरीज डिस्चार्ज के समय अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं। लोकेश पिता राहुल भावर उम्र 11 वर्ष के माता-पिता का पहले ही देहांत हो चुका था। लोकेश की देखभाल उसके दादा-दादी कर रहे हैं। लोकेश और उनके परिवार ग्राम तालाबपाड़ा तहसील पेटलावद जिला झाबुआ में निवास करते हैं। लोकेश के पैर पर डीजे वाहन ने गाड़ी चढ़ा दी थी । जिससे लोकेश गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। ऐसे में उन्हें जिला चिकित्सालय रतलाम में दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी मिली तो उन्होंने लोकेश को जिला चिकित्सालय रतलाम में ओपीडी में दिखाया।
मौके पर उपस्थित ड्यूटी डॉक्टर ने लोकेश को 14 फरवरी को जिला चिकित्सालय रतलाम में आर्थोपेडिक वार्ड में भर्ती किया। भर्ती कर लोकेश का पूरा स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक जांच कराई गई। जांच के दौरान डॉक्टर दिनेश भूरिया आर्थोपेडिक सर्जन को लोकेश का ऑपरेशन करने की आवश्यकता महसूस हुई। सभी तैयारियां कर लोकेश का ऑपरेशन 15 फरवरी को डॉ. दिनेश भूरिया, डॉ महेश मौर्य, डॉ कृपाल सिंह राठौर और उनकी टीम द्वारा जिला चिकित्सालय रतलाम के ऑपरेशन थिएटर में किया गया। ऑपरेशन के बाद लोकेश की पूरी देखभाल कर विधिवत उपचार प्रदान किया गया। जिससे उसे स्वास्थ्य लाभ होने लगा। इसके बाद लोकेश की स्किन ग्राफ्टिंग दिनांक 13 मार्च को सफलता पूर्वक की गई। लोकेश को 29 मार्च शनिवार को डिस्चार्ज किया गया। डिस्चार्ज के बाद लोकेश स्वस्थ है। लोकेश के दादा-दादी और परिवारजन ने अस्पताल प्रबंधन तथा राज्य शासन का आभार व्यक्त किया है।




