शिवगढ़ पुलिस ने 20 पेटी अवैध शराब पकड़ी 

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

शिवगढ़ पुलिस ने 20 पेटी अवैध शराब पकड़ी

29/Mar/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam,mp)- रतलाम जिले की शिवगढ़ पुलिस ने 20 पेटी अवैध शराब पकड़ी है।

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा चलाये जा रहे अवैध मादक पदार्थ एवं अवध शराब की धरपकड़ अभियान के अंर्तगत पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एवं एसडीओपी रतलाम ग्रामीण किशोर पटनवाला के मार्ग दर्शन मे शिवगढ़ थाना प्रभारी मोहन सिंह मौर्य के नेतृत्व में शिवगढ़ पुलिस की टीम द्वारा अवैध शराब की धर पकड़ की कार्यवाही के अंतर्गत शनिवार को प्राप्त मुखबीर सुचना पर कार्यवाही करते हुए शिवगढ़- रतलाम मेन रोड पर सोहन तेली के मकान पर दबिश दी।

जहां आरोपी कालू पिता तुलसीराम निनामा के कब्जे से 15 पेटी पावर बियर कीमती 30,000 रुपए एवं 05 पेटी देशी प्लेन शराब कीमती 10,000 रुपए कुल 20 पेटी अवैध शराब कीमती 40,000 रुपए जप्त की गई। आरोपी कालू से अवैध शराब के स्त्रोत के बारे में पूछताछ करने पर अवैध शराब पंकज पिता भरतलाल देवड़ा से लाना बताया। दोनों आरोपियों से अवैध शराब को अपने कब्जे में रखने के वैध लाइसेंस के बारे में पूछताछ करते लाइसेंस नहीं होना बताया। दोनों आरोपियोबके विरुद्ध थाना शिवगढ़ पर अपराध क्रमांक 113/25 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *