पुलिस विभाग में लंबी सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए सउनि हुकुम सिंह सिसौदिया को दी विदाई

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

पुलिस विभाग में लंबी सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए सउनि हुकुम सिंह सिसौदिया को दी विदाई

29/Mar/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam,mp)- रतलाम पुलिस महकमे के कार्य. सउनि हुकुम सिंह सिसौदिया द्वारा सेवानिवृत्ती की आयु पूर्ण करने पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में विदाई सामारोह का अयोजन किया गया।

इसी मौके पर रतलाम पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा सेवानिवृत्त होने जा रहे सउनि हुकम सिंह सिसोदिया की सेवा की सराहना की गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए उनके भावी जीवन की शुभकामनाएं दी। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एवं प्रशिक्षु आईपीएस विक्रम अहिरवार द्वारा पुष्पमाला पहनाकर श्रीफल, शॉल एवं स्मृति चिन्ह देकर सउनि हुकुम सिंह को सेवानिवृत्ति की बधाई दी। साथ ही परिवार की जानकारी लेते हुए अच्छे स्वास्थ्य एवं आगामी जीवन की शुभकामना भी दी गई।

विदाई समारोह कार्यक्रम का संचालन मुख्य लिपिक अर्चना आमेरिया द्वारा किया गया। कार्य. सउनि हुकम सिंह सिसौदिया 32 साल 10 माह 20 दिन पुलिस विभाग में सेवा देकर आज पुलिस विभाग से विदा हुए। विदाई समारोह के अवसर पर नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया, एसडीओपी किशोर पटनवाला, रक्षित निरीक्षक मोहन भर्रावत, मुख्य लिपिक अर्चन आमेरिया एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *