पुलिस ने 200 से अधिक वाहनों को चेक कर 22 वाहन चालकों पर की चालानी कार्रवाई 

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

पुलिस ने 200 से अधिक वाहनों को चेक कर 22 वाहन चालकों पर की चालानी कार्रवाई 

29/Mar/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam,mp)-  रतलाम एसपी के निर्देशन पर शहर में चैकिंग अभियान जारी है। पुलिस ने रात्रि में 200 से अधिक वाहनों को चेक किया। साथ ही 22 वाहन चालकों पर चालानी कारवाई की गई। बेवजह घूमने वाले 45 लोगों को जेल वाहन से थाने लेकर आए। इसी दौरान माणक चौक पुलिस ने धारदार हथियार लेकर घूमते बदमाश को पकड़ा है।

रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा शहर में लोक शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने, आम जन की सुरक्षा एवं अपराधियों में कानून का भय पैदा करने, चाकुबाजी की घटनाओँ पर अंकुश लगाने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एवं नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया के मार्ग दर्शन में शहर के सभी थाना प्रभारियों को क्षेत्र में प्रभावी गश्त/पेट्रोलिंग करने एवं अवैध गतिविधियों एवं आदतन बदमाशों पर नजर रखते हुए विशेष चेकिंग अभियान चलाकर कड़ी वैधानिक कार्यवाही के लिए निर्देश प्रदान किये गये है।

इसी तारतम्य में रतलाम शहर के सभी थाना क्षेत्रों में विशेष चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। शहर के सभी थाना क्षेत्रों में थाना प्रभारी दल बल के साथ जेल वाहन लेकर क्षेत्र में भ्रमण किया गया। हिस्ट्रीशीटर, गुंडे, बदमाशों को चेक किया गया। बेवजह घूमने वाले 45 लोगों को जेल वाहन से थाने पर लेकर आए। जिन्हें उचित समझाइश देकर रवाना किया। शहर में अलग-अलग जगह पर चैकिंग पॉइंट्स लगाकर संदिग्ध वाहनों को चेक किया गए।

इस दौरान लगभग 200 वाहनों की चेकिंग की गई। 22 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कारवाई की गई। चेकिंग के दौरान थाना माण कचौक पुलिस के द्वारा कार्यवाही करते हुए गत रात्रि में एक बदमाश को अवैध रुप से धारदार हथियार लेकर घूमते पकड़ा जिसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *