हिंदू-मुस्लिम एकता की एक अनूठी मिसाल पेश। पंच पीर बाबा की दरगाह पर भंडारे का आयोजन
29/Mar/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (Ratlam,mp)- रतलाम में हिंदू मुस्लिम एकता की एक अनूठी पहल देखने को मिली है। बतादे की रतलाम शहर के कोमल नगर, सनसिटी कॉलोनी के पास लगातार 40 वर्षों से रमजान के 27 वे रोजे पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी भंडारे का आयोजन किया गया।
जिसमें सभी धर्म के लोगो ने इस भंडारा महा प्रसादी मे बढ़ चढ़कर भाग लिया। भंडारे के आयोजन का समस्त संचालन हिंदू समाजजनों ने स्वर्गीय मोहन सिंह सिसोदिया कि पहल पर किया गया। साथ ही यह परंपरा आगे बढ़ाते हुए। उनके पुत्र राजेश सिसोदिया एवं मित्र मंडल द्वारा संचालित किया जा रहा है। इसी दौरान भाजपा नेता एवं समाजसेवी ललित कोठारी, बजरंग पुरोहित, राजकुमार सुराना एवं वार्ड पार्षद पप्पू पुरोहित कार्यक्रम में उपस्थित होकर भंडारे के आयोजन मे भाग लिया।




