2 अप्रैल को भजन गायक गोकुल शर्मा की होगी,भजन संध्या। सांवरिया सेठ की दानपात्रों से निकली 3 लाख 27 हजार रुपए की राशि

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

2 अप्रैल को भजन गायक गोकुल शर्मा की होगी,भजन संध्या। सांवरिया सेठ की दानपात्रों से निकली 3 लाख 27 हजार रुपए की राशि

29/Mar/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

लदुसा- ग्राम लदुसा स्थित मालवा क्षेत्र के प्रसिद्ध भगवान लक्ष्मीनारायण सांवरिया सेठ मंदिर में रखी दानपेटियों को कृष्ण पक्ष की चौदस को खोला गया।

शुक्रवार को दानपेटी से निकली राशि की गणना की है। इसमें 3 लाख 27 हजार 925 रुपए की दान राशि प्राप्त हुई। जिसमें मंदिर समिति के बैंक खाते में जमा कराया जाएगा। वहीं शनिवार को अमावस्या के मौके पर आरती व प्रसादी का वितरण किया जाएगा।

मंदिर समिति के महेश व्यास ने बताया कि गांव में स्थित सांवरिया सेठ के मंदिर पर दुर-दराज से भक्त दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। मंदिर में होने वाले धार्मिक आयोजन दर्शनार्थियों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। मंदिर समिति ने दर्शनार्थियों के विश्राम एवं समिति के कार्यालय के लिए मंदिर के समीप वर्दीचंद पिता पिता हीरालाल धाकड़ का मकान 22 लाख 51 हजार रुपए में क्रय किया। जिसमें अब दर्शनार्थियों को सुविधा होगी।

2 अप्रैल को होगी भजन संध्या का आयोजन-

2 अप्रैल को रात 8:00 बजे सांवरिया सेठ के भजन गायक गोकुल शर्मा की भजन संध्या का आयोजन होगा। मंदिर के समीप स्थित परिसर में भजन संध्या होगी। सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक सांवरिया सेठ का महा अभिषेक होगा। शाम 4:00 बजे से भंडारे का आयोजन होगा। इसके बाद छप्पन भोग अर्पित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *