पीएम श्री शासकीय विद्यालय सैलाना की छात्राएं नेशनल ट्रैकिंग कैंप करके सैलाना पहुंची

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

पीएम श्री शासकीय विद्यालय सैलाना की छात्राएं नेशनल ट्रैकिंग कैंप करके सैलाना पहुंची

रतलाम- (Ratlam) पीएम श्री शासकीय एकीकृत कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सैलाना की छात्रा गुडरखेड़ा निवासी सोनिया पवन प्रजापत एवं बोदिना निवासी राजकुमारी बागदीराम गरवडा दोनों ने 17 जून से 24 जून 2025 तक आयोजित अमरकंटक ट्रैकिंग कैंप में भाग लिया। मध्यप्रदेश 21 बटालियन एनसीसी रतलाम के कमान अधिकारी कर्नल संदीप अहलावत एवं सूबेदार मेजर जयपाल सिंह के निर्देशानुसार कैंप में भाग लेने के लिए 16 जून को रतलाम से रवाना हुई जहां से यह इंदौर से ट्रेन में पेंड्रा रोड होकर बस द्वारा अमरकंटक पहुंची।

कैंप में ट्रेकिंग के साथ-साथ कैडेट्स ने गेम्स ,सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं दार्शनिक स्थलों का भ्रमण किया, जिसमें जैन मंदिर सोनमुड़ा, नर्मदा उद्गम स्थल और अन्य मंदिर शामिल है, 3 किलोमीटर मैराथन में भी भाग लिया। गेम्स में रस्साकसी की टीम में राजकुमारी गरवाडा ने भाग लेकर मेडल भी जीता। दोनों छात्राएं 25 जून को वापस सैलाना पहुंची। जहां सफलता पूर्वक कैंप से वापस आने पर दोनों छात्रों को विद्यालय की प्राचार्य सुनीता छजलानी एवं एनसीसी अधिकारी माया मेहता एवं पूरे विद्यालय परिवार द्वारा शानदार स्वागत किया गया एवं बधाई दी गई। जनजाति कार्य विभाग के विद्यालय की छात्राओं की इस उपलब्धि पर सहायक आयुक्त श्रीमती रंजना सिंह ने हर्ष व्यक्त किया।

छात्राओ ने कहा कि एनसीसी के कारण हमको इतना बड़ा अवसर मिला। कैंप उसके लिए एक अच्छा अनुभव रहा और बहुत कुछ सीखने को मिला यह एक अविस्मरणीय अनुभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *