जिला जेल, उप जेल सैलाना तथा जावरा में कैदियों का स्वास्थ्य शिविर संपन्न
रतलाम- (Ratlam) विश्व हेपेटाइटिस दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को जिला जेल, उप जेल सैलाना तथा जावरा मैं जिला जेल अधीक्षक बृजेश मकवाना से समन्वय एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर संध्या बेलसरे के नेतृत्व में जन जागरूकता एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ गौरव बोरीवाल ने सभी कैदियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया और उन्हें हेपेटाइटिस बी, सी एवं उपचार से संबंधित जानकारी दी।
जिला चिकित्सालय में उपस्थित टीम ने हेपेटाइटिस बी, हेपेटाइटिस सी एचआईवी एड्स विषय ऊपर काउंसलिंग का सभी कैदियों का रक्त नमूना लेकर एचआईवी हेपेटाइटिस बी व सी तथा सिफलिस की जांच करते हुए शिविर का सफल संचालन हुआ। शिविर के दौरान जिला चिकित्सालय लैब टेक्नीशियन द्वारका प्रसाद केलवा, आईसीटीसी काउंसलर मनीष शर्मा आईसीटीसी लैब टेक्नीशियन रेखा पटेल, हेमन्त मकवाना पियर सपोर्टर राष्ट्रीय वायरल हेपिटाइटिस कंट्रोल कार्यक्रम से एवं लक्ष्यगत एन जी ओ से मोइन खान उपस्थित रहे।




