रतलाम पुलिस ने की अवैध शराब के विरुद्ध कारवाई
रतलाम- (Ratlam) औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई की है। पुलिस ने 8 लेन हाइवे से 7 पेटी अवैध शराब सहित ESTA कार जप्त की है। रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अवैध शराब के विक्रय एवं परिवहन के विरुद्ध कड़ी कारवाई करने के लिए निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एवं नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम सत्येंद्र घनघोरिया के मार्ग दर्शन में थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम पुलिस को अवैध शराब परिवहन के विरुद्ध बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।
मंगलवार को औद्योगिक क्षेत्र थाने पर मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक सिल्वर रंग की फोर्ड कंपनी की IESTA कार क्रमांक MP-09-CG-3105 में एक व्यक्ति जिनकी उम्र करीबन 30-35 साल की है, IESTA कार की डिक्की में अवैध रूप से भारी मात्रा मे देशी शराब छुपाकर जावरा तरफ से बदौदा गुजरात तरफ 08 लेन पर जाने वाला है अगर तुरन्त घेराबन्दी की जावे तो सफलता मिल सकती है। मुखबीर की सूचना विश्वसनीय होने से टीम द्वारा मुखबिर के बताए स्थान पर नाका बंदी की गई। कुछ देर बाद संदिग्ध
कार क्रमांक MP-09-CG-3105 आती दिखाई दी। जिसे घेराबन्दी कर रोका गया।
जिसमें कार के अन्दर ड्रायवर सीट पर एक व्यक्ति बैठा हुए था। चालक से नाम पता पुछते गाडी के चालक ने अपना नाम बाबू पिता केशाजी गुर्जर उम्र 33 साल निवासी ग्राम चैनपुरा थाना रावटी जिला रतलाम का रहने वाला बताया। कार की विधिवत तलाशी लेते कार की पीछे की डिक्की में देशी प्लेन शराब की 7 पेटियां भरी हुई मिली। शराब की कुल मात्रा 54 बल्क लीटर, कीमती 26,250 रूपये चालक बाबू गुर्जर से उक्त शराब रखने ,परिवहन करने तथा लाने ले जाने के परमिट लायसेन्स का पुछते अपने पास कोई परमिट लाईसेंस नहीं होना बताया जो उक्त आऱोपी का कृत्य अपराध धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम का दण्डनीय पाया जाने से आरोपी के कब्जे से एक सिल्वर रंग की फोर्ड कंपनी की IESTA कार क्रमांक – MP-09-CG-3105 कीमती 5 लाख व उसमे भरी देशी प्लेन शराब की कुल 07 पेटी जप्त की गई, तथा आरोपी बाबू गुर्जर के विरूद्ध अपराध क्रमांक – 565/2025 धारा-34(2) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।




