रतलाम में मौनी अमावस्या पर किए विभिन्न आयोजन

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

रतलाम में मौनी अमावस्या पर किए विभिन्न आयोजन

29/Jan/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam mp)- मौनी अमावस्या पर नगर में विभिन्न आयोजन किए गए। वाघेला गौ सेवा जीव दया समिति के नेतृत्व में मौनी अमावस्या पर स्वर्गीय मांगीलाल तिवारी के प्रथम पुण्यतिथि पर सखवाल नगर स्थित तिवारी परिवार द्वारा जिसमें उनकी धर्मपत्नी प्रेम बाई व उनके पुत्र मनोज तिवारी द्वारा सिलावटो के वास स्थित अन्नपूर्णा वृद्धाश्रम के सभी वृद्धजनों को उनकी पसंद का मीठा भोजन खिलाया गया व इस महत्व पूर्ण तिथि पर स्वर्गीय नारायण राठौड लोहार रोड वाले की पांचवीं पुण्यतिथि पर उनकी माता बादाम राठौड, धर्मपत्नी सोनू राठौड व उनके परिजनों द्वारा नगर निगम द्वारा संचालित सागोद गांव की गौशाला पर लगभग 200 गौ माता को हरा चारे का भोजन कराया गया।

तिवारी परिवार द्वारा सभी वृद्धजनों को ठंडे पानी के बोतलों को वितरण किया गया। समिति प्रमुख दिनेश वाघेला ने बताया कि इस प्रकार के नगर में जो भी आयोजन करना चाहते हैं, हम उन्हें पूरा सहयोग करते हैं। गौशाला में अगर आप हरे चारे का गो भोज करना चाहते हैं, तो सीधी गाड़ी हम गौशाला पर भेजते हैं। आप अपने हाथों से गौ माता हरा चारे को खिलाएं। इसी प्रकार आप किसी वृद्धाश्रम में वृद्धजनों को भोजन करना चाहते हैं। तो हमारी समिति द्वारा वहां भोजन बनाने की पुरी व्यवस्था भी की जाती है। आपको उन जनों को आकर भोजन करना है। आयोजन में समिति प्रमुख दिनेश वाघेला, बाबूलाल सिसोदिया, ईश्वर बोहरा, श्याम व्यास, लखन पुरोहित, श्यामसुंदर उपाध्याय, प्रेम तिवारी, महिला मंडल प्रमुख श्यामा वाघेला, शकुंतला सिसोदिया, कमल व्यास, मीना जोशी, सोनिया बोहरा, लक्ष्मी जोशी, सीमा व्यास, नंदिनी वोहरा, नेहा वोहरा, सीमा व्यास, दीपू पुरोहित, प्रीति व्यास, रेखा शर्मा व अन्य सदस्यों ने इस पुनीत कार्य में अपनी सेवाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *