बाजार में बड़ी रोंकन, फिर यातायात व्यवस्था हुई बदहाल, जनता परेशान, जिम्मेदारों का नहीं इस ओर ध्यान
29/Jan/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (Ratlam,mp)- रतलाम जिले के सैलाना नगर की यातायात व्यवस्था पुरी तरह बदहाल स्थिति में पहुंच गई है। अक्सर मुख्य मार्ग पर जाम लगा रहता है। कई बार राहगीरों को फंसे हुए वाहनों के कारण पैदल रास्ता तय करने में भी परेशानी आती है। उधर जिम्मेदारों का इस और बिल्कुल भी ध्यान नहीं है।
न केवल मुख्य मार्ग पर ही, बल्कि मुख्य बस स्टैंड, दिलीप मार्ग पर भी कमोबेश यही स्थिति बनी रहती है। जैन मंदिर के पास स्टेट बैंक की स्थानीय शाखा के सामने तो दिन में सैकड़ो बार जाम जैसी स्थिति बन जाती है। व्यापारियों का दुकान के बाहर भी फैला हुआ सामान यातायात की दुर्दशा को ओर बढ़ावा देता है। मुख्य मार्ग पर कहीं भी यातायात की सुचारू व्यवस्था के लिए पुलिस का कोई इंतजाम नहीं है। अक्सर पुलिस अधिकारी अमला कम होने का बहाना बनाकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लेते हैं।
बायपास होने के बाद भी यही स्थिति-
उधर जबकि यात्री बसों और भारी वाहनों के लिए नगर के चारों ओर बायपास मार्ग बने हुए हैं। भारी वाहन व यात्री बसें तो मुख्य मार्ग पर आता ही नहीं है, फिर भी पुलिस यातायात को नियंत्रित नहीं कर पा रही है। बड़ी संख्या में दो पहिया वाहन एवं पिकअप वाहन मुख्य मार्ग पर बेतरतीब तरीके से दौड़ते रहते हैं। ना तो रफ्तार पर कोई नियंत्रण है और न हीं जाम लगने की स्थिति पर।
बैठक में केवल बातें होती है-
हमेशा मुख्य त्यौहारों के पूर्व होने वाली शांति समिति की बैठक में कई गणमान्य नागरिक, मीडिया कर्मी यातायात की बदहाल व्यवस्था से अधिकारियों को अवगत कराते रहते हैं। पर हमेशा ही प्रशासन व पुलिस प्रशासन के अधिकारी जल्द ही इस समस्या से छुटकारा दिलाने का आश्वासन देकर दूसरे ही दिन अपनी बात को भूल जाते हैं। फिर स्थिति वहीं जस की तस रहती हैं।




