बिलपांक पुलिस को मिली बड़ी सफलता

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

बिलपांक पुलिस को मिली बड़ी सफलता

29/Dec/2024

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam,mp)- जिले के बिलपांक पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने डोडा चुरा छिलका के साथ एक कार की जप्ती कि है। रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों तथा बीट प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ के व्यापार एवं परिवहन से जुड़े संदिग्ध लोगों पर कड़ी निगरानी रखकर आसूचना प्राप्त करने और उनकी संलिप्तता पाए जानें पर कड़ी वैधानिक कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है। इसी दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एवं अनुविभागीय अधिकारी रतलाम ग्रामीण किशोर कुमार पाटनवाला के मार्ग दर्शन में बिलपांक थाना प्रभारी अय्युब खान के नेतृत्व में बिलपांक थाने की टीम बनाकर अवैध मादक पदार्थ के व्यापार एवं परिवहन में संलिप्त संदिग्ध लोगों की जानकारी प्राप्त करने के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किए गए। शनिवार को विश्वनीय मुखबीर से सुचना मिली कि सफेद रंग की अल्टो गाडी नं जी.जे.12 सी.जी. 4195 मे डोडाचुरा के बोरे भरे हुए है, जो धराड से बदनारा तरफ जाने वाले है तत्काल दबिश दी जाये तो सफलता मिल सकती है। सूचना विश्वसनीय होने से सूचना की तस्दीक के लिए तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में लाकर टीम बनाई जाकर मुखबीर द्वारा बताये गये स्थान पर टीम द्वारा घेराबंदी की गई। घेराबंदी के दौरान धराड बदनारा रोड मॉ कवलका ढाबा के पास सफेद रंग की एक अल्टो कार जी.जे 012 सी.जी. 4195, धराड साईड से आते हुए दिखाई दी। जिस पर हमराही फोर्स एव पंचान को अर्लट कर गाडी की घेराबंदी कर रूकवाया गाडी मे बेठे ड्राईवर व उसके पास वाली सीट पर बेठे दो लोगो से उनके नाम पता पुछते ड्राईवर द्वारा अपना नाम दिनेश पिता गिरधारीलाल गेहलोत उम्र 40 साल निवासी धराड तथा उसके पास वाली सीट पर बेठे दो लोगो ने अपने नाम परमानंद पिता कालूराम डोडीयार जाति भील उम्र 32 साल निवासी प्रीतमनगर ओर करण पिता राजाराम चौधरी उम्र 20 साल जाति गायरी आजाद चौक धराड बताया जो मुखबीर द्वारा बताई गई सूचना के आधार पर संदेही होना पाया जाने से एडीपीएस के प्रावधानो के तहत कार्यवाही करते हुए संदेहीयो के कब्जे वाली अल्टो गाडी नं जी.जे. 12 सी.जी. 4195 की तलाशी लेते गाडी की पिछे वाली सीटो पर पाचॅ प्लास्टीक के बोरे जिसमे चार काले रंग वाले तथा एक पिले रंग का पाये गये जिनका मुह सुतली से बधां हुआ था। पंचानो के समक्ष बोरो का मुँह खोलकर देखा तो प्रत्येक बोरो के अन्दर मटमेले भुरे रंग के छिलके भरे हुये थे पाये गये। जो संदेहीयो से भी पुछते उसके द्वारा भी मादक पदार्थ डोडा चुरा छीलका होना बताया पाचो बोरो का वजन करते कुल 81 किलो ग्राम डोडा छीलका किमती 1 लाख रूपये तथा अल्टो गाडी किमती 1,50,000/00 रुपये को धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत् विधिवत जप्त कर तीनो आरोपीयो को गिरफ्तार किया गया व आरोपीयो के विरुध्द थाना बिलपांक पर अपराध क्र. 744/2024 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया। आरोपीयो से अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा छिलका कहा से लाने व किसे देने जाने वाले के बारे मे पुछताछ की जा रही है।

इन को किया गिरफ्तार-

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान दिनेश पिता गिरधारीलाल गेहलोत उम्र 40 साल निवासी धराड, परमानंद पिता कालूराम डोडीयार जाति भील उम्र 32 साल निवासी प्रीतमनगर, करण पिता राजाराम चौधरी उम्र 20 साल जाति गायरी आजाद चौक धराड को गिरफ्तार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *