पुलिस ने एक जिला बदर आरोपी सहित 3 लोगों को धारदार चाकू लेकर घूमते पकड़ा

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

पुलिस ने एक जिला बदर आरोपी सहित 3 लोगों को धारदार चाकू लेकर घूमते पकड़ा

29/Dec/2024

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम

रतलाम (Ratlam,mp)- रतलाम पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर शहर में चेकिंग अभियान लगातार चलाया जा रहा है। चेकिंग अभियान के दौरान आइ.ए थाना रतलाम पुलिस ने एक जिला बदर आरोपी सहित 3 लोगों को धारदार चाकू लेकर घूमते पकड़ा है। चेकिंग के दौरान 2 स्थानों पर से अवैध शराब भी पकड़ी है। रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं शहर में हुई चाकूबाजी की घटनाओं के दृष्टिगत रतलाम नगर पुलिस अधीक्षक एवं शहर के सभी थाना प्रभारियों को क्षेत्र में गश्त/पेट्रोलिंग करने एवं अवैध गतिविधियों एवं बदमाशों पर नजर रखते हुए। विशेष चेकिंग अभियान चलाकर गुंडे,बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों की चैंकिंग एवं अवैध रूप से चाकू छुरा लेकर घूमते पकड़े जाने पर कड़ी वैधानिक कारवाई करने के निर्देश प्रदान दिए गए। रतलाम नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया के नेतृत्व में शहर में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। शहर में रात्रि में बेवजह घूमने वालों, सार्वजनिक स्थानों पर नशा करने वालों, नशे में वाहन चलने वालों, होटल, लॉज, ढाबा की चेकिंग की जा रही है। चेकिंग के दौरान शनिवार को थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र वी.डी जोशी के नेतृत्व में थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस टीम को एक जिलाबदर आरोपी को धारदार चाकू लेकर घूमते हुए पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है। चेकिंग के दौरान ही 2 अन्य लोगों को अवैध रूप से चाकू लेकर घूमते पकड़ा गया। संदिग्ध स्थानों पर चेकिंग के दौरान ही दो अलग-अलग स्थानों पर अवैध शराब बेचने वाले पर कारवाई की गई। शुक्रवार को मुखबीर सुचना पर पुलिस ने घटना स्थल जुलवानिया रतलाम व बंजली से कन्हैयालाल पिता कालु मईड़ा उम्र 35 साल निवासी जुलवानिया थाना औ.क्षै. रतलाम से 5 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब कीमती 200 रूपये व प्रिंस पिता बसन्तीलाल टांक उम्र 24 साल निवासी सेजावता से देशी प्लेन 25, 8 पावर बियर, स्ट्रांग बियर, 6 किंगफिशर, 2 ओल्ड मंक,1 ऑफीसर्स चाइस,1 मेकडावल कीमती 6850 रूपये अवैध रूप से शराब रखते व बेचते पकडे गये। जिनके विरूद्ध अप.क्र. 989/24 धारा 34(1) आबकारी एक्ट व अप.क्र. 990/24 धारा 34(1) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। साथ ही सूरज उर्फ डोडा पिता कन्हैयालाल बेरवा उम्र 24 वर्ष निवासी शिवनगर हाल मुकाम म.नं. 18 जी ब्लाक डोसीगांव मल्टी रतलाम थाना औ.क्षै. रतलाम का जिला दण्डाधिकारी द्वारा जिला बदर आदेश पारीत किया गया था। जिसके पालन मे आरोपी को जिला की राजस्व सीमा से बाहर छोडकर आदेश जारी किया गया था। जिला बदर अवधि के दौरान आरोपी शनिवार को मुखबीर द्वारा सुचना मिली की थाना का जिला बदर आरोपी सूरज उर्फ डोडा पिता कन्हैयालाल बेरवा उम्र 24 वर्ष निवासी शिवनगर हाल मुकाम म.नं. 18 जी ब्लाक डोसीगांव मल्टी रतलाम थाना औ.क्षै. रतलाम का सज्जनमील के चाल के पास खुला मैदान बरगद के पेड के नीचे रतलाम पर खडा है। सुचना पर पुलिस टीम द्वारा दबिश दी गयी। जो दबिश के दौरान पुलिस की टीम को देखकर आरोपी भागने लगा। जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकडा गया। जिसकी तलाशी लेते आरोपी के पास से एक स्टील का धारदार खटकेदार चाकु मिला थाना औद्योगिक क्षैत्र रतलाम पर अपराध क्रमांक 992/24 धारा 25 आर्म्स का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया व आरोपी द्वारा जिलाबदर उलंघन करने पर अप.क्र. 993/2024 धारा 14,15 राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। अनावेदक सूरज उर्फ डोडा पिता कन्हैयालाल बेरवा उम्र 24 वर्ष निवासी शिवनगर हाल मुकाम म.नं. 18 जी ब्लाक डोसीगांव मल्टी रतलाम थाना औ.क्षै. रतलाम के विरुद्ध वर्ष 2016 से 2024 तक मारपीट, अवैध वसुली, गाली गलोच, अवैध हथियार रखने, जहरिली अवैध शराब बैचने, रास्ता रोककर मारपीट करने, तोडफोड करने जैसी मदो मे कुल 17 अपराध पंजीबद्ध है। शनिवार को थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम पुलिस द्वारा संदिग्ध चेकिंग के दौरान 2 अन्य लोगों को धारदार चाकू लेकर घूमते हुए पकड़ा, संजय उर्फ लक्की पिता दशरथ सिह चौहान उम्र 27 साल निवासी ए-235 विनोबा नगर रतलाम के कब्जे से एक धारदार खटकेदार चाकु जप्त कर थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम पर अपराध क्रमांक 991/24 धारा 25 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध किया गया। कपिल पिता सीताराम भाटी जाति भाट उम्र 31 साल निवासी श्रद्धा नगर टेंकर रोड़ रतलाम के कब्जे से एक लोहे का धारदार खटकेदार चाकु जप्त किया। जिसके विरुद्ध अवैध हथियार रखने से अपराध क्रमांक 994/2024 धारा-25 आर्म्स एक्ट के अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *