ब्लॉक कांग्रेस ने पूर्व पीएम को दी श्रद्धांजलि

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

ब्लॉक कांग्रेस ने पूर्व पीएम को दी श्रद्धांजलि

29/Dec/2024

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (sailana,mp)- आर्थिक सुधारों के प्रणेता पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह के निधन पर ब्लॉक कोंग्रेस कमेटी द्वारा जिले के सैलाना के पूर्व विधायक हर्ष विजय गेहलोत के निवास पर कांग्रेसजनों द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर पूर्व विधायक हर्ष विजय गहलोत ने सर्व प्रथम डॉ. सिंह के चित्र ओर माल्यार्पण किया और अपने उद्बोधन में कहा कि डॉ.सिंह का आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। एक समय पूरे विश्व मे मंदी आई थी। तब भी भारत मे कहि इसका कोई असर नही हुआ था। ये सब हमारे पूर्व प्रधानमंत्री जो अर्थशास्त्री भी थे। मनरेगा जैसी योजना देश मे लागू कर करोड़ो लोगो को रोजगार की गारंटी दी। गेहलोत ने इस अवसर पर समाधि स्थल को लेकर केंद्र सरकार के रवैये की भी निंदा की करते हुए कहा की सभी पूर्व प्रधानमंत्री की अंत्येष्टि जहां हुई वही ये भी होना थी। नगर परिषद अध्यक्ष चेतन्य शुक्ला सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों ने अपने प्रिय नेता को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *