सैलाना मंडी को ई-मंडी योजना मे किया शामिल

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सैलाना मंडी को ई-मंडी योजना मे किया शामिल

29/Dec/2024

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam,mp)- रतलाम जिले से 20 किलो मीटर दूर स्थित सैलाना कृषि उपज मंडी को ई-मंडी योजना में शामिल किया। सैलाना मंडी को इस योजना में शामिल करने पर भाजपा किसान मोर्चा ने इस फैसले का स्वागत करते हुए, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार माना है। भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रामसिंह सिसोदिया ने बताया कि प्रदेश सरकार ने किसानों कि सुविधा के लिए ई-मंडी योजना का विस्तार करते हुए नए वर्ष 1 जनवरी 2025 से राज्य की बी-श्रेणी की लगभग 41 मंडियों में शुरू की जा रही है। जिसमें सैलाना मंडी को ई-मंडी प्रक्रिया में शामिल करने पर भाजपा किसान मोर्चा ने इस फैसले का स्वागत करते हुए, मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव का आभार माना है। इस योजना से किसानों को पारंपरिक और समय लेने वाली प्रक्रियाओं से निजात मिल सकेगा। योजना के अंतर्गत मंडियों में प्रवेश, नीलामी, तौल और भुगतान की पूरी प्रक्रिया को डिजिटल और पारदर्शी बनाया जाएगा। ई-मंडी योजना के माध्यम से किसान अपने मोबाइल का उपयोग करके मंडी में प्रवेश पर्ची बना सकेंगे। प्रवेश पर्ची के लिए लाइन में लगने की आवश्यकता नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *