जलकर राशि के नियमित भुगतान से ही नलजल योजना का सफल संचालन संधारण है,संभव
29/Dec/2024
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (Ratlam mp)- जल जीवन मिशन अंतर्गत जिले के ग्राम पंचायत बासिंद्रा के पंचायत भवन में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति के सदस्य एवं ग्राम पंचों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर पीएचई विभाग के जिला जल सलाहकार आनंद व्यास ने नल-जल योजना के महत्व को बताते हुए कहा कि योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए जलकर राशि का नियमित भुगतान हर उपभोक्ता के द्वारा किया जाए। योजना में हुई टूट फुट, बिजली का बिल, नल चालक की तनख्वाह आदि कई खर्च होते हैं। इसके लिए जलकर की वसूली बहुत जरूरी है। साथ ही पानी व्यर्थ ना हो इसके लिए नलों पर टोटिया लगानी चाहिए। बैठक में उपयंत्री शुभा अर्गल, राजेंद्र पाल, जुल्फिकार अली, मथुराबाई मुनिया, भूपेंद्र सिंह चुंडावत, रणछोड़ लाल राठौर, सोहनलाल मेहता, रतनलाल मुनिया, टीमाबाई, दिलीप लबाना, देव सिंह कतीजा, गौतम अमलियार, कोदर डामर आदि उपस्थित थे।




