सुपर सीडर एवं हैप्पी सीडर उपयोग करने से पराली जलाने से निजात मिलेग

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सुपर सीडर एवं हैप्पी सीडर उपयोग करने से पराली जलाने से निजात मिलेग

रतलाम- (Ratlam) मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रृंगार श्रीवास्तव द्वारा आयोजित बैठक में धरणीधर वाटर शेड फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी की समीक्षा कर व्यवसाय हेतु आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया।

इस अवसर परएफ.पी.ओ. संचालक मंडल के सदस्य जीतेन्द्र सिंह पँवार, खेमराज पाटीदार, अर्जुन सिंह सिसोदिया, राजाराम धाकड़, भगवतीलाल धाकड़, शातिलाल धाकड, दयाशंकर धाकड़, कम्पनी सी.ई.ओ. अनिल कुमार शर्मा, सरपंच ग्राम पंचायत कुशलगढ़ जोरावर सिंह सिसोदिया, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शम्भूलाल चंद्रवंशी व जिला परियोजना अधिकारी वाटर शेड महेन्द्र सिंह उपस्थित रहे।

सीईओ श्रीवास्तव ने एफ.पी.ओ. संचालक मंडल से चर्चा कर बताया गया कि किसानों की जो मुख्य समस्या है वह उत्पादन पर उचित मूल्य नहीं मिलना है, यदि कंपनी चलाना है तो बड़े स्तर पर चलाना पड़ेगा। तभी क्षेत्र के किसानों को एफ.पी.ओ. द्वारा लाभान्वित किया जा सकता है। श्रीवास्तव ने गेहूँ एवं सब्जी की जैविक खेती करने एवं बाजार में उपलब्धता सुनिश्चित करवाने के लिए निर्देशित किया। साथ ही पराली जलाने की घटनाओं को अनुचित बताते हुए सुपर सीडर एवं हैप्पी सीडर उपयोग करने की सलाह दी गई जिससे पराली जलाने की घटना से निजात मिलेगी एवं भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ाई जा सकेगी। श्रीवास्तव ने इफको एवं कृभको से संपर्क कर कीटनाशक व रोगनाशक दवा छिड़कने के लिए ड्रोन की व्यवस्था सुनिश्चित करने एवं एफ.पी.ओ. संचालक मंडल की मांग पर कस्टम हायरिंग सेंटर में सीड ग्रेडर एवं सुपर सीडर की स्थापना के लिए संचालक राजीव गांधी जल ग्रहण मिशन भोपाल को प्रस्ताव भेजने के लिए जिला परियोजना अधिकारी वाटर शेड को निर्देशित किया। बैठक में एफ.पी.ओ. द्वारा की गई एवं प्रस्तावित समस्त गतिविधियों की जानकारी कम्पनी सी.ई.ओ. अनिल शर्मा द्वारा दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *