जावरा शहर पुलिस को अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध मिली बडी सफलता

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

जावरा शहर पुलिस को अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध मिली बडी सफलता

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम- (Ratlam) जिले के जावरा शहर थाना पुलिस को अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध बडी सफलता मिली है। पुलिस ने 2 युवको को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 11.61 ग्राम एमडी ड्रग्स तथा एक मोबाईल कुल मश्रुका कीमती 1,35,000/-रुपये की जप्ती की है।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक /पुलिस महा निरीक्षक उज्जैन जोन उज्जैन उमेश जोगा तथा उप पुलिस महानिरीक्षक निमिष अग्रवाल रतलाम रेन्ज रतलाम व पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार के द्वारा सभी थाना प्रभारीयो को अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के संबंध में निर्देशित किया गया है। इसी तारत्मय मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम ग्रामीण विवेक कुमार लाल व नगर पुलिस अधीक्षक जावरा युवराज सिंह चौहान, थाना प्रभारी जावरा शहर निरीक्षक दीपक कुमार मण्डलोई के माग र्दशन में उनि चन्द्रशेखर डिगा थाना जावरा शहर द्वारा अपनी टीम के साथ एनडीपीएस एक्ट के समस्त प्रावधानो का पालन करते व प्रभावी कार्यवाही करते हुए गुरुवार को वेयर हाउस के सामने भुतेडा रोड जावरा से आरोपी वसीम पिता मकबुल खाँ जाति मिरासी मुसलमान उम्र 35 साल निवासी किराये का मकान महावीर कालोनी जावरा को अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स 11.61 ग्राम MD किमती किमती 1,15,000 रुपये व एक विवो कम्पनी का एनड्राईड मोबाईल फोन किमती 20,000 रुपये के साथ गिरफ्तार किया उक्त मामले में थाना जावरा पर अप.क्रं- 364 / 2025 धारा- 8/22 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया तथा गिरफ्तारशुदा आरोपी से पुछताछ के दौरान इसके साथ एम.डी. ड्रग्स तस्करी मे संलिप्त अन्य आरोपी साजिद उर्फ कल्लु पिता समरोज मुसलमान उम्र 30 साल निवासी मेवातीपुरा जावरा को भी गिरफ्तार किया गया। दोनो आरोपीयो को माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है। पीआर प्राप्त कर एम.डी. ड्रग्स की तस्करी मे संलिप्त अन्य लोगो के सम्बंध मे विवेचना जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *